विविध भारत

यूपी कैबिनेट ने ‘लव जिहाद’ पर पास किया अध्यादेश, योगी सरकार की पहल

Highlights

कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश को पास कर दिया गया।
महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आवश्यक बताया गया।

नई दिल्लीNov 24, 2020 / 07:48 pm

Mohit Saxena

सीएम योगी आ​दित्यनाथ।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लव जिहाद पर अध्यादेश पास कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश को पास कर दिया गया। यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020’ लेकर आई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1331225459934208001?ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए अध्यादेश

सिद्धार्थ नाथ सिंह कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया योगी सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020’ लेकर आई है। ये उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए और महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आवश्यक है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शादी करने के लिए धोखाधड़ी कर धर्मांतरण किए जाने की घटनाओं पर रोक लगाने संबंधी कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Home / Miscellenous India / यूपी कैबिनेट ने ‘लव जिहाद’ पर पास किया अध्यादेश, योगी सरकार की पहल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.