scriptUPPSC PCS परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित, टॉप तीन में महिलाओं ने मारी बाजी | UPPSC PCS Results 2018 declared, Women on top 3 ranks | Patrika News

UPPSC PCS परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित, टॉप तीन में महिलाओं ने मारी बाजी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2020 10:38:56 pm

UPPSC PCS Results 2018 शुक्रवार को घोषित किए गए।
988 में से 976 पदों के लिए चुने गए उम्मीदवार, 12 पद खाली।
शीर्ष पांच में पहली दो हरियाणा, तीसरी यूपी, चौथा यूपी और पांचवां बिहार से।

 

UPPSC PCS Results 2018 declared, Women on top 3 ranks

UPPSC PCS Results 2018 declared, Women on top 3 ranks

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने शुक्रवार को संयुक्त राज्य/ऊपरी अधीनस्थ सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा 2018 यानी uppsc pcs 2018 के परिणाम घोषित कर दिए। इस परीक्षा में 988 पदों के मुकाबले कुल 976 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसकी जानकारी यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्रा ने दी।
हरियाणा की दो लड़कियां टॉप पर

उन्होंने बताया, “सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी के 12 पदों के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला। ये पद खाली रह गए हैं।” नतीजों के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों ने शीर्ष पांच में से तीन स्थान हासिल किए हैं। इनमें हरियाणा के पानीपत की अनुज नेहरा पहले, गुड़गांव की संगीता राघव दूसरे और मथुरा, उत्तर प्रदेश की ज्योति शर्मा तीसर स्थान पर आई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के जालौन के विपिन कुमार शिवहरे ने चौथी और पटना, बिहार के करमवीर केशव पांचवें स्थान पर आए हैं।
अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा

पदों के संदर्भ में PCS-2018 आयोग द्वारा आयोजित अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में से एक थी। इसमें विभिन्न प्रकार के 988 पद थे। इसमें डिप्टी कलेक्टर के 119 पद और डिप्टी एसपी के 94 पद भी शामिल थे। पिछली 10 पीसीएस परीक्षाओं में पदों की संख्या इससे कम थी।
UPPSC PCS recruitment 2019
चार पदों पर कोई इंटरव्यू नहीं

PCS 2018 में 988 पदों में शामिल चार पदों के लिए कोई साक्षात्कार आयोजित नहीं किया गया था। इसमें कार्यकारी अधिकारी वर्ग-1/सहायक नगर आयुक्त का एक पद और शहरी विकास लेखाकार के तीन पद शामिल थे। PCS-2018 के अंतिम परिणामों के साथ इन चार पदों के अंतिम परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
अक्टूबर 2018 में हुए थे प्री एग्जाम

पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 का आयोजन 28 अक्टूबर 2018 को सहायक वन संरक्षक/रेंज वन अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा के साथ हुआ था। यह परीक्षा राज्य के 29 जिलों में फैले 1381 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के 6,35,844 आवेदकों में से 3,98,630 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मार्च 2019 को घोषित किया गया था। इसमें कुल 19,096 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
हाई कोर्ट ने दिया था आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर 5 अक्टूबर 2019 को आयोग ने पीसीएस (प्रारंभिक)-2018 के परिणामों में संशोधन किया था और यूपी के बाहर की 160 महिला उम्मीदवारों को भी मुख्य परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया था। मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में 18 से 22 अक्टूबर 2019 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 16,738 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे और जिनमें से 2,669 को साक्षात्कार राउंड के लिए सफल घोषित किया गया था। योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 13 जुलाई 2020 से दो पालियों में 7 अगस्त तक आयोजित किए गए थे।
https://twitter.com/hashtag/UPPCS?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://youtu.be/aDuPQncmglk
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो