script

दिल्ली: जामा मस्जिद और शीशगंज पहुंची निक्की हेली, गुरुद्वारे में बनाया खाना

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2018 12:30:21 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

निक्की हेली गुरुवार सुबह दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर गईं और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

nikki

दिल्ली: जामा मस्जिद और शीशगंज पहुंची निकी हेली, गुरुद्वारे में बनाया खाना

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। दो दिन के भारत दौरे पर आईं निक्की का आज दूसरा दिन है।

हुमायूं का मकबरा भी गईं निक्की
बुधवार को निक्की हेली अमरीका के राजदूत केनेथ जस्टर के साथ दिल्ली के हुमायूं का मकबरा गईं। वहीं निक्की ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से भी मुलाकात की।

कैलाश सत्यार्थी से मिलीं निक्की हेली, कहा- मिलकर सुरक्षित रखेंगे बचपन
शीशगंज गुरुद्वारा और जामा मस्जिद का भी किया दौरा

गुरुवार को निक्की ने दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा और जामा मस्जिद का भी दौरा किया। गुरुद्वारे में उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और गुरुद्वारे के लंगर किचन में पहुंचकर उन्होंने रोटियां पकाई साथ ही लंगर हाॅल का जायजा भी लिया।
दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

निक्की हेली गुरुवार सुबह दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर भी गईं और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

https://twitter.com/hashtag/NikkiHaley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/NikkiHaley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम और विदेश मंत्री से मुलाकात
बता दें कि निक्की हेली ने बुधवार को भारत पहुंतकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसी क्रम में निक्की ने अहम विदेश नीतियों को लेकर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।
https://twitter.com/hashtag/NikkiHaley?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ये है भारत यात्रा की मुख्य वजह

धार्मिक स्वतंत्रता पर बात करते हुए निक्की ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का महत्व व्यक्ति की स्वतंत्रता जितना ही है। आगे उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाना ही उनका मकसद है और इसी इरादे से वो इस यात्रा पर आईं हैं।
भारत की खूबसूरती का बखान

अपने घर को याद करते हुए निक्की ने कहा कि भारत आकर वो बहुत खुश है और ये आज भी उतना ही सुंदर है जितना पहले था। निक्की ने बताया की गर्मी होने के कारण उनके परिवार ने इस समय भारत जाने के लिए मना किया था, लेकिन निक्की का मानना है कि यहां आने के लिए गर्मी सही जा सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो