scriptवेंकैया नायडूः लोगों को बांटने वालों को ‘भारत माता की जय’ कहने का हक नहीं | Venkaiah Naidu: who divide people not right say 'bharat mata ki jay' | Patrika News

वेंकैया नायडूः लोगों को बांटने वालों को ‘भारत माता की जय’ कहने का हक नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2019 01:58:48 pm

Submitted by:

Dhirendra

राष्ट्रवाद का मतलब केवल भारत माता की जय नहीं
वास्तविक देशभक्ति सबकी जय से ही संभव
न्यू इंडिया के लिए सोच को बदलना जरूरी

naidu

वेंकैया नायडूः लोगों को बांटने वालों को ‘भारत माता की जय’ कहने का हक नहीं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रवाद का मतलब समझाते हुए कहा कि अगर आप धर्म, जाति, शहरी-ग्रामीण और अमीरी-गरीबी के आधार पर लोगों से भेदभाव करते हैं तो आपको भारत माता की जय कहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद केवल भारत की माता जय में निहित नहीं है। वास्तविक देशभक्ति सभी के लिए सच्चे मन से भारत माता की जय बोलने में है।
CBI का खुलासा, FCI चौकीदारों की भर्ती में हुआ बड़ा घोटाला

देश के युवा अवसर का उठाएं लाभ
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब देश में युवाओं के लिए बहुत सारे अवसर हैं। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। ऐसा करने पर ही हम भ्रष्टाचार, भेदभाव, अशिक्षा, गरीबी रहित न्यू इंडिया का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की चुनौती है। इसके लिए युवाओं को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
नवीन पटनायक ने दुर्योधन मांझी की घर वापसी पर जताई खुशी, कहा- पार्टी को मिलेगी मजबूती

मानसिकता बदलने पर जोर
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में आधारभूत बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिए मानसिकता को बदलने की जरूरत है। साथ ही भारत के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रवाद के मूल्यों को सही संदर्भों में समझना होगा। तभी जाकर हम न्यू इंडिया का सपना साकार कर पाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1109602815813566464?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1109602654987137024?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो