script

Viral Video: देखिए कैसे चांद की रोशनी में भारतीय सेना ने दिखाया अपना दम

locationनई दिल्लीPublished: May 05, 2018 09:02:54 am

ओडिशा के गोपालपुर स्थित आर्मी एयर डिफेंस सेंटर में सेना ने किया फायरिंग अभ्यास। जिसने देखा उसने कहा हमें तुम पर गर्व है।

firing center
भुवनेश्वर। भारतीय सेना पूरी दुनिया में अपने दम खम के लिए जानी जाती है। इतिहास गवाह रहा है जब भी जरूरत पड़ी सेना ने दुनिया को अपना दमदार दिखाया है। कुछ ऐसी ही दम सेना ने अपने फायरिंग अभ्यास के दौरान भी दिखाया है। दरअसल शुक्रवार देर रात ओडिशा में फायरिंग अभ्यास किया। इस अभ्यास का वीडियो भी शूट किया गया। वीडियो में सेना के जवान रात के अंधेरे में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिससे आकाश में रोशनी के गोले बनते दिखे। इस क्लिप में फायरिंग के दौरान गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है. आखिर में आर्मी एयर डिफेंस सेंटर की छोटी सी झलक भी दिखाई देती है।
कर्नाटक चुनाव से पहले गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी , मांगा जीत का आशीर्वाद

कुछ घंटों में ही हजारों ने किया लाइक
ये वीडियो ओडिशा के गोपालपुर स्थित आर्मी एयर डिफेंस सेंटर का है. जहां शुक्रवार 04 मई की रात को आर्मी के जवानों ने फायरिंग का अभ्यास किया। खास बता यह है कि अपलोड होने के बाद अब तक इस वीडियो को कई हजार बार देखा जा चुका है। अपनी सेना के इस दमदार अभ्यास को दिल खोलकर लोगों ने पसंद किया और शेयर भी किया है।
वीडियो में देखिये जीएसटी बैठक के बाद वित्त मंत्री ने क्या कहा?

हर कोई कह रहा तुम गर्व है

सेना की इस दमदार फायरिंग अभ्यास को जिसने देखा उसने इस न सिर्फ इसे पसंद किया बल्कि सेना के जवानों और उनके ट्रेनिंग सेशन पर प्रतिक्रियाएं भी दीं। हजारों लोगों ने सेना के इस अभ्यास सत्र पर उन्हें शाबाशी दी और कहा कि हमें तुम पर गर्व है। यकीनन भारतीय सेना हर मोर्चे पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा रही है। उसका दमखम दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो खुद को गौरवान्वित जरूर महसूस करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो