scriptIAS अधिकारी विजय देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अगले आदेश तक संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार | Vijay Kumar Dev has been appointed as the Chief Secretary of Delhi with effect from the date of joining till further orders | Patrika News

IAS अधिकारी विजय देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अगले आदेश तक संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 23, 2018 03:05:43 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार देव को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

IAS अधिकारी विजय देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अगले आदेश तक संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

IAS अधिकारी विजय कुमार देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अगले आदेश तक संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के झगड़े के बीच दिल्ली में नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया गया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार देव को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस बाबत शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया है कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद ही नए आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त करने की घोषणा की गई। फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास पर अंशु प्रकाश से कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अभी भी सुनवाई चल रही है। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार ने अंशु प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि विजय देव ज्वाइनिंग की तिथि से अगले आदेश तक मुख्य सचिव बने रहेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1065868515465408512?ref_src=twsrc%5Etfw

कौन हैं IAS विजय कुमार देव

आपको बता दें कि विजय कुमार देव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। मौजूदा समय में वे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। उनके पास मुख्य सचिव का पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में होगा। मालूम हो कि दिल्ली सरकार में काम करने का उनके पास एक लंबा अनुभव है। इससे पहले वे दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में राजस्व विभाग में प्रधान सचिव का पद संभाल चुके हैं। साथ ही केंद्र प्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार भी रहे हैं। बताया जाता है कि विजय कुमार देव की गिनती एक ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी के तौर होती है। अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि दिल्ली के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति की रेस में कई अधिकारी शामिल थे। जिसमें वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज परीदा, आईएएस एस एन सहाय और एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार का नाम भी शामिल था। गुरुवार को रीना रे का नाम भी सामने आया लेकिन विजय कुमार देव ने बाजी मार ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि केजरीवाल सरकार किस तरह से नए मुख्य सचिव के साथ कार्य करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो