scriptसूचना प्रौद्योगिकी के जरिए खत्म किया जा सकता है भ्रष्टाचार: राजनाथ | We can finish off corruption through IT : Rajnath | Patrika News

सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए खत्म किया जा सकता है भ्रष्टाचार: राजनाथ

Published: Jan 23, 2016 04:28:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है

 Rajnath singh

Rajnath singh

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है। डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 13 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिये ई-गर्वनेंस का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता की सम्भावना बढ़ जाएगी।

देश में साइबर अपराध की बढती आवृत्ति पर चिंता जताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से जहां विकास के नए रास्तों का सृजन होता है वहीं इसका दुरूपयोग सभ्य समाज के लिए खतरे का सबब बनता है। साइबर अपराध को तकनीक के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। भारत रत्न डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुये लखनऊ के सांसद ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान प्राप्त किया जाता है मगर गुरु, मनुष्य के चरित्र और संस्कारों के निर्माण में अहम किरदार अदा करता है।

लखनऊ दीक्षांत समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष ए.एस. किरण को डॉक्ट्रेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गयी। समारोह में मेधावी छात्रों को 62 मेडल प्रदान किए गए, जबकि 34 पी.एच.डी. धारकों को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गयी। समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज किदवई के अलावा प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक मौजूद थे। बाद में सिंह जानकीपुरम क्षेत्र में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के नए भवन का शिलान्यास किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो