scriptमौसम अलर्ट: दिवाली तक दिल्ली की हवा रहेगी खराब, तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान | Weather: Air quality will worst Till diwali, likely to rain in Tamil | Patrika News

मौसम अलर्ट: दिवाली तक दिल्ली की हवा रहेगी खराब, तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 06, 2018 10:31:35 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

मौसम ने करवट ले ली है। ठंड बढ़ गई है। अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

AIR

मौसम अलर्ट: दिवाली तक दिल्ली की हवा रहेगी खराब, तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। ठंडी हवाएं अभी से ही जोर मारने लगी हैं। इस बीच देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और श्रीलंका के आसपास निम्न दबाव बन गया है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 6 से 8 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण दक्षिण तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं मछुआरों को समुंद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के साथ ही केरल में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 7-8 नवंबर को दक्षिण केरल के हिस्सों में वर्षा की आशंका जताई गई है। हवाओं के झोंके भी आएंगे। सोमवार को भी कई इलाकों मे बारिश हुई है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1059405368307146755?ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने भी तमिलनाडु में वर्षा की उम्मीद जताई है। स्काईमेट की मानें तो बंगाल के दक्षिण पश्चिम खाड़ी और श्री लंका और दक्षिण तमिलनाडु तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र है जिससे दक्षिण तमिलनाडु में विशेष रूप से तटीय जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश होती है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में एक दो जगहों पर बारिश संभव है। पहाड़ियों पर मौसम शुष्क रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इस बीच उत्तरी मैदानी इलाकों में शुष्क और ठंडी उत्तरपश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में दिन और रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय पर हल्की बारिश हो सकती है। मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा।
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजनीति में आना हुआ आसान, अब लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देकर बने नेता

प्रदूषण का कहर

सोमवार को दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की एक घनी चादर देखने को मिली थी। छोटी दिवाली से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कर्इ राज्यों के अनेक इलाकों में सुबह के वक्त कोहरे की चादर चढ़ी रही। हवाएं भी ठंडी चलीं। वहीं हवा की गुणवत्ता की बात करें तो, सोमवार को हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। लोगों ने आंखों में जलन की भी शिकायत की। कहा जा रहा है कि हवा की गुणवत्ता आगे और खराब हो सकती है। दिवाली आने तक दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर होगा।
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहाड़ों पर ‘बर्फकाल’

इन दिनों जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख, श्रीनगर का बुरा हाल है। यहां बर्फबारी होने से आम जनजीवन बेहाल है। कर्इ रास्ते बंद किए गए हैं।

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो