scriptमौसम विभाग की चेतावनी आज बिगड़ेगा मौसम, चार दिन तक पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी | weather alert Heavy snow fall in jammu kashmir and himachal pradesh | Patrika News

मौसम विभाग की चेतावनी आज बिगड़ेगा मौसम, चार दिन तक पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 12:37:25 pm

मौसम विभाग की चेतावनी आज बिगड़ेगा मौसम, चार दिन तक पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी

snow fall

मौसम विभाग की चेतावनी आज बिगड़ेगा मौसम, चार दिन तक पहाड़ों पर होगी जमकर बर्फबारी

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज इन दिनों काफी सर्द है। पश्चिम हिमालय में आए पश्चिम विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो 23 जनवरी तक पहाड़ों पर जमकर हिमपात होगा। जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर 20 से 22 जनवरी को भारी बर्फबारी की आशंका है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचार्इ वालों हिस्से में न जाने की सलाह दी जाती है। वहीं 21 और 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में और उत्तराखंड में 22 जनवरी को बारिश बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम में आए बदलाव के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शनिवार से एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। घाटी में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से ही बदल गया। जम्मू और कश्मीर संभाग में आसमान पर बादल गहराए रहने से तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1086471269107683328?ref_src=twsrc%5Etfw
और लुढ़का पारा
लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और कारगिल में माइनस 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इन राज्यों पर पड़ेगा असर
पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी का सीधा असर उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। आज कुछ इलाकों में बादल रहेंगे और तेज सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार से 23 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओला पड़ने की आशंका है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हालात ठीक नही हैं। यहां 21 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है।
हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड
पश्चिम विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर जारी है। यहां शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद से बादल छा गए। केलांग में न्यूनतम तापमान -7.0, कल्पा में -3.6, मनाली में -1.2, मंडी में 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो