script

मौसम विभाग का अलर्टः उत्तर प्रदेश और प.बंगाल समेत देश के 8 राज्यों में होगी जोरदार बारिश

locationनई दिल्लीPublished: Jul 07, 2019 11:40:04 am

Weather Forecast देश के 8 राज्यों में आज होगा Heavy Rainfall
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, प.बंगाल और ओडिशा पर डालेगा असर

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( Monsoon ) का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत में भी लंबे समय से जिस बारिश ( Weather Forecast ) का इंतजार था वो भी अब देखने को मिल रही है। हालांकि शुरुआती बारिश से लोगों को थोड़ी ही राहत मिली है। उधर महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) का कहना है कि रविवार को भी यहां जोरदार बारिश होगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और उससे सटे इलाकों में जोरदार बारिश होना है। यही नहीं ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की आशंका है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने दिया बड़ा बयान, युवा के हाथ में हो कांग्रेस की कमान
rain
इन राज्यों में आज होगी जोरदार बारिश
पश्चिम बंगाल
महाराष्ट्र
ओडिशा
बिहार
असम
झारखंड
उत्तर प्रदेश
छत्तीसगढ़
निम्न क्षेत्र का दबाव बनने के कारण देश के कई क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। इनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, मिदनापुर, दक्षिण परगना, पारदीप, भुवनेश्वर और पुरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
mumbai rain
मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। माया नगरी की रफ्तार पर आगे भी ब्रेक लगे रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिन यहां ऐसे ही हालात बने रहेंगे। आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवारे डैम टूट गया था जिसमें 19 लोग मारे गए थे, और 9 लोग अभी भी लापता हैं।
rainfall
सनी देओल की बढ़ सकती है मुश्किल, लोकसभा सदस्यता भंग करने की मांग हुई तेज

कोंकण में भी जारी रहेगी बारिश
महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा कोंकण में भी बारिश का खतरा टला नहीं है। अरब सागर में चल रही मानसून की प्रक्रियाओं के चलते मुंबई में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बिहार में मेहरबान रहेगा मानसून
मानसून की मेहरबानी बिहार में देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश के आसार हैं। इनमें सुपौल, पुर्णिया, अररिया, पटना, गया, कटिहार, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बेगुसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर जैसे जिले प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो