scriptठंड ने तोड़ा बीते 8 वर्ष का रिकॉर्ड, आने वाले कई दिनों तक बारिश की संभावना | Weather Forecast: Record Cold wave in 8 years, rain expected in North | Patrika News

ठंड ने तोड़ा बीते 8 वर्ष का रिकॉर्ड, आने वाले कई दिनों तक बारिश की संभावना

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2019 03:09:55 pm

ठंड ने बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है।

sikar

विक्षोभ के कारण शेखावाटी में फिर बढ़ी सर्दी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। आने वाले दिनों में इससे राहत भी मिलती नजर नहीं आ रही है। ठंड ने बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने वाला है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में बरसात होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में होने वाले बदलाव से ठिठुरन भी बढ़ने की संभावना हो सकती है। विभाग ने संभावना जाहिर की है कि आगामी 4 से 7 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।
https://twitter.com/ANI/status/1091863800834215936?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में पड़ी ठंड ने बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। दिनभर क्षेत्र में कोहरा नजर आया। तेज हवाओं के साथ धूप न निकलने से लोगों को भारी ठिठुरन से जूझना पड़ा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। 2 फरवरी को बीते आठ वर्षों का यह सबसे कम तापमान रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरेे की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।

इस बार ठंड न केवल दिसंबर, जनवरी बल्कि फरवरी में भी रिकॉर्ड बनाती जा रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने के बाद से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन अब अधिकतम तापमान नीचे आना चालू हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो