scriptमौसमः दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे मुश्किल | Weather record cold wave in delhi ncr now fog alert many state | Patrika News

मौसमः दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे मुश्किल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2018 11:10:14 am

मौसमः दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे मुश्किल

fog

मौसमः दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे मुश्किल

नई दिल्ली। सर्दी की सितम शुरू हो गया है। खास तौर पर देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन सबसे सर्द रहा। दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाओं ने अपनी जोरदार आमद दर्ज कराई। सोमवार को राजधानी में सर्दी के सभी रिकॉर्ड टूटे। 6.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ये तापमान अब तक के मौसम का सबसे कम तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। उत्तर भारत में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। खास तौर पर दिल्ली औऱ एनसीआर में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो सर्द हवाओं का ये दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

मुश्किल बढ़ाएगी शीतलहर
बर्फबारी औऱ तूफान की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज अब सर्द हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। यही नहीं कोहरा भी अब अपने पैर पसारना शुरू कर देगा।

हिमाचल में लुढ़का पारा
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले उन इलाकों में शामिल हैं जहां तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। ये पूरा इलाका कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में लाहौल की केलांग घाटी में तापमान माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो