लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी में 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी! तैयारियां शुरू मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री अधिक था। इसके बाद रात में बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया और तापमान में गिरावट आ गई।
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम का मिजाज अच्छा बने रहने की संभावना जताई है। विभाग की मानें तो दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। यह तापमान लोगों को राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है।
तापमान में कमी के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ से पड़ने वाले असर को न केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बल्कि उत्तर भारत में देखा जा सकेगा। हालांकि मौसम विभाग ने इसके साथ ही लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ने वाली गर्मी की जानकारी देते हुए सचेत रहने की सलाह दी।
जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 सालः मेरे ऊपर लाशों का ढेर लग गया था और दम घुटता जा रहा था… मौसम विभाग ने बुधवार का तापमान 33 और 24 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंधी-तूफान, बूंदाबांदी और ओलेे भी गिर सकते हैं।
India से जुड़ी
Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..