scriptमौसमः केरल, तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी, दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी | Weather Update Red alert in kerala tamilnadu heavy rainfall many state | Patrika News

मौसमः केरल, तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी, दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2019 12:07:12 pm

Weather Update केरल में भारी बारिश का कहर
27 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी

1559744106-4806.jpg
नई दिल्ली। मानसून का सीजन अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लेकिन इसकी रफ्तार अब भी कई राज्यों में तेज बनी हुई है। खास तौर पर देश के मध्य इलाकों से लेकर दक्षिण इलाकों में मानसून ने अब भी जमकर कहर बरपा रखा है। बात करें केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक की तो यहां पिछले 48 घंटों के अंदर बादलों ने जमकर उत्पात मचाया है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से पांच दिन तक यहां मौसम का हाल यूं ही बना रहेगा। खास तौर पर केरल और तमिलनाडु के लिए तो रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने केरल के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट की मानें तो देश के 6 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
चंद्रयान-2 इसरो को लगा सबसे बड़ा झटका, अब लैंडर विक्रम से संपर्क की सारी संभावनाएं हुईं खत्म, क्योंकि…
55_3516589_835x547-m.jpg
दक्षिण में मचेगी तबाही
मानसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं लेकिन दक्षिण भारत में इसने उत्पात मचा रखा है। कर्नाटक- केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में सोमवार से ही भारी बारिश का दौर जारी है और हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं, भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं।
सबसे बुरा हाल उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु का है, बारिश की वजह से तमिलनाडु के रामनाथपुरम के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद कर दिए गए हैं, यहां और केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।
दक्षिण भारत में मॉनसून का उत्पात कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरु समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही आईएमडी ने केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडूकी, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड में तेज बारिश होने की आशंका जताई थी और इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1186521130942599168?ref_src=twsrc%5Etfw
avalanche_1515209866.jpeg
22 और 23 को बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना
केरल में तेज बारिश आगामी 22 एवं 23 अक्‍टूबर को बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। तो वहीं स्काई मेट ने भी लोगों को चेतावनी दी थी अगले दो-तीन दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की आशंका है।
एनडीआरएफ की टीम तैयार
प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद ली जा रही है। जोरदार बारिश के चलते यातायात पर भी असर पड़ा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़केगा पारा
मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी मौसम तेजी से मिजाज बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी बर्फबारी ने मुश्किल बढ़ा दी है। केदरानाथ धाम में बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में तेजी से कमी आई है। इसके चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में भी पारा लुढ़का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो