scriptमौसम अपडेटः पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी और बारिश जारी, इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर | Weather update snow fall heavy rain in many state increase cold waves | Patrika News

मौसम अपडेटः पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी और बारिश जारी, इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2019 09:22:12 am

मौसम अपडेटः पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी और बारिश जारी, इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर

weather

मौसम अपडेटः पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी और बारिश जारी, इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों लोग मौसम को लेकर परेशान हैं। फरवरी के महीने में जुलाई जैसा मानसून लौट आया है। पिछले 24 घंटों में देश के अधिकांश इलाकों में जोरदार बारिश ने न सिर्फ सर्दी बढ़ाई बल्कि लोगों की तकलीफ भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि 6 से 8 फरवरी मौसम अपने नए तेवर दिखाएगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही 6 फरवरी से शुरू हुआ बूंदा बांदी का दौर 7 फरवरी को कुछ इलाकों में मूसलाधार में बदल गया। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ दिन सर्द हवाएं और सूरज की लुका छिपी जारी रहेगी।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पत्थर की साइज के ओले गिरे
गुरुवार को देशभर खास तौर पर उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। गुरुवार को दोपहर से ही हवाएं तेज गति से चलने लगी थीं और शाम आते आते उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के बादलों का मिजाज खराब हो गया। मौसम विभाग ने इन इलाकों में सामान्य तौर पर बारिश की आशंका जाहिर की थी। लेकिन दिल्ली और एनसीआर का जो नजारा सामने आया वो चौंकाने वाला था।
पंजाब के कुछ हिस्सो में तो पत्थर के आकार के ओले गिरे। बारिश को वैसे तो किसाने गेहूं की खेती के लिए वरदान बता रहे थे, लेकिन जहां ओले गिरे वहां खासे नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी दिल्ली और एनसीआर की आसमां पर काले बादलों का पहरा होगा। हालांकि सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई है। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस जरूरी ली है।
जहां तक ओलों के गिरने की बात है उस तरह के हालात नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत के दूसरे राज्यों खासतौर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। आप को बता दें कि मौसम विभाग ने आठ फरवरी तक के लिए बादलों की चाल और ढाल के बारे में भविष्यवाणी की थी।
20 साल के टूटे रिकॉर्ड
सामान्य तौर पर ठंड के महीने में जब बारिश होती है तो ओलावृष्टि की संभावना होती है। लेकिन गुरुवार की जो तस्वीर सामने आई वो अनोखी थी। हर तरफ और हर सड़क पर ओलों ने अपना साम्राज्य कायम कर लिया। नजारा ऐसा था कि मानो हम दिल्ली और एनसीआर से करीब पांच सौ किमी दूर बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हों।
उत्तराखंड में बदल गया नजारा
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली तो ठिठुरन और बढ़ गई। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने ठंड में और भी इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन और मौसम का यही मिजाज रहेगा।
घाटी में बर्फबारी अब भी जारी
बुधवार और गुरुवार को जोरदार बर्फबारी के बाद शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। पूरी घाटी इस वक्त सफेद बर्फ की चादर से ढंकी है। श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। गुलमर्ग में जहां पारा शून्य से 10.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है वहीं लेह और लद्दाख में भी शून्य से 11 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो