scriptमौसम अपडेटः देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट | Weather Update Today: Red alert in Maharashtra heavy rainfall 14 state | Patrika News

मौसम अपडेटः देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

Published: Sep 18, 2019 06:13:48 pm

Weather Update Today बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव
महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
अब शुरू हो रहा है ठंडी हवाओं का दौर

38307_l_mm-rain-h.jpg
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने देशभर के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मानसून ने मुंह नहीं मोड़ा है। कई राज्यों में अभी भी जोरदार बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और आसपास के इलाकों में गुरुवार को एक बार फिर भारी बारिश का असर देखा जा सकता है। इसके अलावा थाणे और आसापास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक 18 से 25 सितंबर के बीच महाराष्ट्र के अंदरुनी क्षेत्रों में बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

चंद्रयान-2 चीन से आई लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर, देख कर आप भी रह जाएंगी दंग, कैसे बेसुध पड़ा है ‘विक्रम’
004.jpg
इन राज्यों में भी भारी बारिश के आसार
दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ हरियाणा से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है।

इससे उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर मध्य और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पहाड़ों पर भी बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबकि 23 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

39.jpg
पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती, डॉक्टरों ने कही ये बात
अगले 19 और 20 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सिरमौर, सोलन, चंबा, मंडी, कुल्लू में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

देश के मध्य भागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी आ रही है।
ऐसा इसलिए हैं क्योंकि मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का अक्षेत्र अब निषप्रभावी हो गया है।

उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा सक्रिया हो गई है।

जिसके चलते अनुमान है कि मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो