scriptइन तीन औरतों की वजह से, बापू ने ली कपड़ें ना पहनने की शपथ… | when and why did gandhi decide wear dhoti | Patrika News

इन तीन औरतों की वजह से, बापू ने ली कपड़ें ना पहनने की शपथ…

locationनई दिल्लीPublished: Nov 22, 2017 02:18:23 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

औरतों के पास आने के लिए साड़ी नहीं थी। इस बात को देखकर गांधी जी को काफी बड़ी धक्का लगा।

M.K. Gandhi

नई दिल्ली। अहिंसा और एकता में विश्वास रखने वाले महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन वैसे तो दुखों से भरा हुआ रहा है। उन्होंने देश को आजाद कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सत्य, अहिंसा और धर्म के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों को भारत से भगाकर ही दम लिया। आपने गांधी जी के कई आंदोलनों के बारे में तो अवश्य ही सुना होगा। इन्ही में से एक था चंपारण आंदोलन। आपको बता दें कि इस आंदोलन को अब 100 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन गांधी जी के लिए यह सफर आसान नहीं था। जब वे चंपारण आए थे तो यहां के आम लोग उन्‍हें जानते भी नहीं थे। चंपारण आंदोलन के शुरुआती दिनों में बापू को कई प्रकार का संशय था। आपने बापू को जब देखा तो अक्सर धोती में ही देखा होगा। क्या आप जानते है कि इसके पीछे भी एक कारण था। दरअसल इसके पीछे क्या बात है कि बापू ने मरते दम तक सिर्फ धोती ही पहनी थी। आइए जानते हैं…

M.K. Gandhi
 

जब बापू को चंपारण से जाने का मिला था नोटिस

बापू जब चंपारण का आंदोलन कर रहे थे तब उनको बहुत परेशान किया जा रहा था। ऐसे में उनको कई तरह की परेशानियों और प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ा था। बापू ने तब भी जब उनकी बात ना मानी और आंदोलन में अडिग रहे तब सरकार के द्वारा उनको चंपारण से जाने का नोटिस आया था।
ऑफिसरों ने मना किया

गांधी जी ने जब मुजफ्फरपुर के कमिश्वर और एक आला अधिकारी से मुलाकात की तो उन लोगों ने इस बात को यहीं खत्म करने को कहा और चंपारण आंदोलन समाप्त करके किसानों की मदद करने को मना किया गया। बापू ने उनकी बातें मानने से मना किया और आगे बढ़ते रहे।
M.K. Gandhi
 

सत्याग्रह का आगाज़
इसके साथ उन लोगों की बातें ना मानकर बापू ने किसानों के लिए सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत कर दी। इन दोनो अधिकारियों ने बापू को जब धमकाया तब ये बातें तीन औरतों को पता थी। और ये औरतें ही इसकी गवाह थी।

जब औरतों के पास नहीं थे कपड़े
सत्याग्रह और चंपारण के आंदोलन के दौरान जो हुआ इसकी गवाही के लिए तीन औरतों को आना था। उन औरतों के पास आने के लिए साड़ी नहीं थी। उन तीनों के पास सिर्फ एक ही साबुत साड़ी थी। ऐसी समस्या होने के बात गवाही पर संकट के बादल उमड़ रहे थें जो कि बहुत जरूरी थी।

M.K. Gandhi
 

बारी-बारी करके आई औरतें

इसके बाद जो हुआ वो हमारे आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। दरअसल उन औरतों ने पहले तो आने से मना कर दिया फिर एक औरत आई जिसके पास साड़ी थी। उसकी गवाही के वो औरत वापस घर गई और दूसरी को अपनी साड़ी दी। ऐसे करके एक ही साड़ी पहन कर उन तीनों ने गवाही दी। इस बात को देखकर गांधी जी को काफी बड़ी धक्का लगा।

इसके बाद बताया गया ही गांधी जी ने देखा की उनके देश की जनता का कितना बुरा हाल है। गांधी जी ने कही कि वो भी आज के बाद कपड़े त्याग करके केवल धोती ही पहनेंगें। तब से लेकर अपने मरते दम तक बापू ने सिर्फ धोती ही पहनी।

ट्रेंडिंग वीडियो