scriptडॉक्टरों की बेरुखी, मजबूर महिला ने नाले के किनारे बच्चे को दिया जन्म | Woman Delivers Baby In District Hospital Drain | Patrika News

डॉक्टरों की बेरुखी, मजबूर महिला ने नाले के किनारे बच्चे को दिया जन्म

Published: Dec 15, 2017 06:53:29 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

भुवनेश्वर के कोरापुट में डॉक्टरों की बेरुखी की वजह से एक मजबूर महिला ने नाले के किनारे बच्ची को जन्म दिया है।

bhubaneswar
भुवनेश्वर। प्रसव पीड़ा से ग्रस्त महिला के प्रति अस्पताल कर्मचारियों की बेरुखी सामने आई है। जिस वजह से कोरापुट जिले में एक महिला ने नाले के किनारे एक बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल के स्टाफ ने उसका चेकअप करने तक से इंकार कर दिया था। जन्म के बाद जब मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और मीडिया ने दखल दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को बाद में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

जानीगुडा गांव की दिमई मुदुली (32) शुक्रवार को अपने पति रघु मुदुली के साथ अस्पताल पहुंची। उसने अस्पताल में नर्स को प्रसव पीडा के बारे में बताया। लेकिन नर्स ने मदद करने के बजाय उससे अस्पताल का कार्ड, नुस्खा आदि मांगा जो उसके पास नहीं था। दर्द बढ़ने पर वह हॉस्पिटल के पास ही एक नाले के पास बैठ गई जहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो