scriptमहिला ने कोर्ट परिसर में की न्यूड होकर प्रदर्शन की कोशिश, जानिए क्यों | Woman tries to protest nude in court premise | Patrika News
विविध भारत

महिला ने कोर्ट परिसर में की न्यूड होकर प्रदर्शन की कोशिश, जानिए क्यों

महिला ने अपने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने की
कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति ने महिला की इस हरकत का वीडियो बनाने की
कोशिश की….

Oct 19, 2016 / 02:32 pm

पवन राणा

life imprisonment

life imprisonment

अहमदाबाद। एक महिला ने अहमदाबाद कोर्ट में न्यूड होकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद महिला होम गार्ड और वकीलों ने भागकर उसे पकड़ा और ऐसा करने से रोका। बताया जाता है कि महिला धीमी गति से हो रही सुनवाई से परेशान थी।

महिला ने इनकम टैक्स सर्किल के पास अपने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति ने महिला की इस हरकत का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसी बीच महिला होम गार्ड और वकीलों ने दोनों को पकड़ा और कोर्ट रजिस्ट्रार के पास ले जाया गया। जहां दोनों ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा नहीं करने का भरोसा दिलाया।

वतवा की रहने वाली इस महिला ने पिछले साल अपने पति के खिलाफ उसकी बेटी केसाथ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। महिला का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के 1 साल बाद भी कोर्ट पति की मामले में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करवा पाई है।

बताया जाता है कि महिला के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन केस दर्ज होने के साथ ही वह दिल्ली भाग गया।

Home / Miscellenous India / महिला ने कोर्ट परिसर में की न्यूड होकर प्रदर्शन की कोशिश, जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो