scriptरात को सो रही थी महिला, बिस्तर में घूमने लगा जहरीला सांप, जानिए फिर क्या हुआ | Woman wakes up at night finds snake on her bed | Patrika News

रात को सो रही थी महिला, बिस्तर में घूमने लगा जहरीला सांप, जानिए फिर क्या हुआ

Published: Jun 28, 2018 10:53:07 am

Submitted by:

Kiran Rautela

एक जहरीला रसेल वाइपर (सांप की जहरीली और खतरनाक प्रजाति) महिला के पैरों के पास घूम रहा था।

snake

रात को सो रही थी महिला, बिस्तर में घूमने लगा जहरीला सांप, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। ओडिशा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रात में सो रही एक महिला के बिस्तर में सांप घुस आया, जिससे महिला के होश फाख्ते हो गए।

ओडिशा के कटक का है मामला
दरअसल, मामला ओडिशा के कटक के पास बंकी का है जहां एक महिला मच्छरदानी तानकर आराम से सो रही थी। तभी उसे एहसास हुआ कि उसके पैरों के पास कुछ चल रहा है और उसे ठंडक का भी एहसास हुआ। महिला ने जब उठकर देखा तो एक जहरीला सांप उसके पैरों के पास था।
पैरों के पास घूम रहा था जहरीला रसेल वाइपर

बताया जा रहा है कि गर्मी से बचने के लिए महिला मच्छरदानी लेकर आंगन में सो रही थी, तभी एक जहरीला रसेल वाइपर (सांप की जहरीली और खतरनाक प्रजाति) उसके बिस्तर में पैरों के पास घूम रहा था। ये माजरा देखकर महिला के होश उड़ गए और वो सन्न रह गई। गनीमत ये रही कि सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
ऐसे पकड़ा गया 5 फीट लंबा था सांप

महिला फौरन ही मच्छरदानी से बाहर निकल आई और सांप के ऊपर मच्छरदानी डालकर उसे चारों ओर से ढक दिया। शोर मचाकर उसने लोगों को बुलाया, जिसके बाद स्नैक हेल्पलाइन को फोन करके तुरंत सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया। कार्यकर्ताओं ने बड़ी मशक्कत के बाद रसेल वाइपर सांप को पकड़ा, जो लगभग 5 फीट लंबा था।
Video: ओडिशा के एक घर में निकले 140 सांप, दहशत में हैं इलाके के लोग

किसान के घर से भी निकले थे 140 कोबरा सांप

बता दें कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले भी ओड़िशा से आया था, जहां भद्रक में रहने वाले एक किसान के घर से 140 कोबरा सांप निकले थे। किसान विजय भुइंया के घर से कई जोड़े नाग-नागिन और सांप के बच्चे निकले थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो