scriptमहिलाओं को मिलती है पुरुषों से ज्यादा सैलरी: सर्वे | Women gets more starting salary than Men: | Patrika News

महिलाओं को मिलती है पुरुषों से ज्यादा सैलरी: सर्वे

Published: Sep 09, 2015 07:06:00 pm

जॉब में शुरुआती रूप में महिलाओं को ज्यादा सैलरी मिलती है या पुरुषों को? इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल गया है

women

women

मुंबई। जॉब में शुरुआती रूप में महिलाओं को ज्यादा सैलरी मिलती है या पुरुषों को? इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल गया है। हाल ही में किए गए एक सर्वे के मुताबिक आईटी सेक्टर में ज्यादातर पुरुष काम करते हैं, लेकिन जब बात सैलरी की आती है तो यहां महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा शुरुआती सैलरी मिलती है। दिल्ली में 0-3 साल अनुभव के मामले में महिलाओं को 9.8 लाख सालाना मिलते हैं, जबकि पुरुषों को 9.5 लाख सैलरी मिल रही है।

हालांकि जब काम को लेकर अनुभव बढ़ता जाता है तो इस स्तर पर पुरुषों को महिलाओं के मुकाबले ज्यादा सैलरी मिलती है। आपको बता दें कि ये सैलरी सर्वे 2015 आईआईएम जॉब्स द्वारा किया गया है। वहीं दिल्ली के अलावा हैदराबाद में भी महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा सैलरी मिलती है। यहां 0-3 साल अनुभव वाली महिलाओं को 9.7 लाख सालाना और पुरुषों को 9.4 लाख सालाना सैलरी मिल रही है।

वहीं मुंबई, चैन्नई और बेंगलुरु में पुरुष और महिलाओं को एक समान सैलरी दी जा रही है, लेकिन जब एक्सपीरियंस बढ़ता है तो सैलरी की इस रेस में पुरुष महिलाओं को पछाड़ते नजर आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो