scriptकेरल की सड़कों पर हिजाब पहन लड़कियों ने किया डांस… विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो | women in hijabs dance in public video trolled online | Patrika News

केरल की सड़कों पर हिजाब पहन लड़कियों ने किया डांस… विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2017 03:37:39 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

इन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरुक करने एक अभियान में शामिल होकर यह डांस किया है।

hijab kerala

नई दिल्ली। तीन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान के तहत केरला की सड़कों पर डांस किया। बताया जा रहा है कि यह डांस उस फ्लैश मॉब का हिस्सा था जिसे जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एड्स के प्रति जागरुकता अभियान के तहत चलाया हुआ था। इसी बीच सोशल मडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस गाने पर यह लड़कियां डांस कर रही हैं वह मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का हिट सॉन्ग ‘जिमकी कम्मल’ है। इन लड़कियों ने एड्स के प्रति जागरुक करने एक अभियान में शामिल होकर यह डांस किया है। वहीं यह लड़कियां अब सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया में हुआ भारतीय लड़कियों की हॉकी टीम के साथ दुर्व्यवहार, SAI ने दिए जांच के आदेश

यह वीडियो फेसबुक पर 1 दिसंबर को देखा गया। कथित तौर पर यह लड़कियां डेंटल कॉलज की छात्राएं बताई जा रही हैं। लेकिन इन लड़कियों का डांस कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इनके डांस का विरोध भी किया। ऐसे कमेंट आने के बाद वीडियो को हटा लिया गया लेकिन उससे पहले ही कई लोगों तक पहुंच गया। लेकिन कुछ लोग इन लड़कियों का सपोर्ट में भी सामने आए। एक निजी अंग्रेजी अखबार को डेप्यूटी डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मोहम्मद अली ने बताया – 1 दिसंबर को एड्स डे पर एक इवेंट किया गया था जिसमें स्ट्रीट प्ले और पब्लिक रैलियां भी की गई थीं। वहीं एक न्यूज चैनल से डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सकीना ने कहा- ‘फ्लैश मॉब के लिए जिन लोगों ने ऐसे कमेंट किए हैं उनको इसका सही जवाब मिलेगा।’ यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।
शशि कपूर के निधन पर निजी न्यूज़ चैनल ने की ऐसी गलती कि शशि थरूर को मिलने लगे शोक संदेश, कहा- मैं अभी जिंदा हूँ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो