script800 किलो खिचड़ी पकाकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्वामी रामदेव ने लगाया तड़का | World Record by cooking 800 kg of Khichdi at World Food India | Patrika News

800 किलो खिचड़ी पकाकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्वामी रामदेव ने लगाया तड़का

Published: Nov 04, 2017 02:59:30 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

वर्ल्ड इंडिया फूड फेस्ट के दौरान इंडिया गेट पर 800 किलो खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। योगगुरु रामदेव ने इस खिचड़ी में देशी घी का तड़का लगाया।

World Food India
नई दिल्ली। वर्ल्ड इंडिया फूड फेस्ट के दौरान इंडिया गेट पर शनिवार को देश के 50 फेमस शेफ ने मिलकर 800 किलो खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। खिचड़ी बनाने के लिए इंडिया गेट में केंद्रीय मंत्री समेत कई दिगग्ज हस्तिायां जुटी। इस खिचड़ी को मौके पर मौजूद लोगों के अलावा 40 हजार एनजीओ और निर्धन बच्चों में वितरित किया जाएगा। इस फेस्ट में 70 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
World Food India
योगगुरु ने लगाया तड़का
इंडिया गेट पर बनाई जा रही खिचड़ी में 400 किलो चावल, 300 किलो दाल, 90 किलो देशी घी और मसाले डाले गए हैं। दुनिया के मशहूर शेफ संजीव कपूर की देख रेख में 50 शेफ ने इस खिचड़ी को बनाई है। खास बात ये है कि विश्व रिकॉर्ड वाले इस खिचड़ी में तड़का खुद योगगुरु रामदेव ने लगाया है।

आग से नहीं बल्कि स्टीम से पकी खिचड़ी
यह खिचड़ी सिर्फ खास लोगों ने बनाई ही नहीं है बल्कि इसे बनाया भी बेहद खास तरीके से गया है। इंडिया गेट के पास आग जलाने की अनुमति नहीं है इसीलिए यह खिचड़ी को इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाई गई है। इंसुलेटेड पाइप के जरिए पकी इस खिचड़ी में विशेष रुप से बाजरा रागी मूंग और छिलके वाली दाल मिलाई गई है।
इतिहास की किताबों में भी खिचड़ी का जिक्र
जानकारों के अनुसार अल-बरुनी ने किताब-उल-हिंद में भी खिचड़ी का जिक्र है। इसमें इसे सर्वप्रिय भोजन कहा गया है। यही नहीं आयुर्वेद की पुस्तकों में भी इसका जिक्र मिलता है। चरक संहिता में भी खिचड़ी का उल्लेख है। विद्वानों के अनुसार- ‘किशर शब्द से निकला है खिचड़ी, जिसका उत्तम समय मकर संक्रांति के बाद शुरू होता है।’

इब्ने बबूता ने भी किया जिक्र
एलन डेविडसन अपनी किताब आक्सफोर्ड कम्पेनियन फार फूड में लिखते हैं सैकड़ों सालों से जो भी विदेशी भारत आता रहा, वो खिचड़ी के बारे में बताता रहा। अरब यात्री इब्ने बबूता वर्ष 1340 में भारत आए. उन्होंने लिखा, मूंग को चावल के साथ उबाला जाता है, फिर इसमें मक्खन मिलाकर खाया जाता है।

कई तरह की है खिचड़ी
देश के अलग-अलग राज्यों में भिन्न तरह की खिचड़ी बनाई जाती है। हिमाचल में बिना तड़के के पकती है हिमाचली खिचड़ी। ये मरीजों के लिए फायदेमंद है। हिमाचल के पुराने लोग बताते हैं कि पुराने समय दौरान पूरे माघ महीने में घी के साथ खिचड़ी खाई जाती है। ऐसा करने से पूरे साल शरीर स्वस्थ रहता है।

डॉक्टर भी देते हैं खिचड़ी खाने की सलाह
दिल्ली के डॉ ललित शर्मा के अनुसार खिचड़ी ऐसा खाद्य है- से डाईजेस्ट हो जाता है। क्योंकि इसमें मसाले और अन्य तीखी चीजें इस्तेमाल नहीं की जाती हैं, इसलिए मरीजों को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने वर्ल्ड इंडिया फूड फेस्ट का उद्धाटन किया था। पीएम मोदी खुद खिचड़ी को देश का सबसे पसंदीदा भोजन बताया। यह पहला मौका है कि खुद प्रधानमंत्री इतने बड़े स्तर पर भारतीय व्यंजनों को प्रमोट कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो