scriptइंटरनेशनल कोस्टल क्लीनअप डे: पुरी तट पर चला दुनिया का सबसे बड़ा सफाई अभियान | world's largest cleanup campaign on Puri coast | Patrika News

इंटरनेशनल कोस्टल क्लीनअप डे: पुरी तट पर चला दुनिया का सबसे बड़ा सफाई अभियान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2019 07:39:49 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

स्वयंसेवियों के साथ बॉलीवुड कलाकार भी हुए शामिल
पुरी प्रशासन का दावा, दुनिया का सबसे बड़ा सफाई अभियान
स्वच्छ समुद्री तटों के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य

puri.jpg
इंटरनेशनल कोस्टल क्लीनअप डे के मौके पर शनिवार को ओड़िशा के पुरी तट पर ‘मो बीच’ ने सफाई अभियान चलाया। इसके बारे में पुरी प्रशासन ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा तटीय सफाई अभियान है। इसका उद्देश्य स्वच्छ समुद्र तटों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
नीतीश कुमार पर तेजस्वी का पलटवार, कहा-आपके अंदर अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं

जिला तट के किनारे कई स्थानों पर दस हजार से ज्यादा स्वयंसेवी इस अभियान में शामिल हुए। अभियान में वन एवं पर्यावरण मंत्री बिक्रम केशरी अरुख, बॉलीवुड के अभिनेता विद्युत जामवाल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित लेखिका व कलाकार नंदिता दास भी शामिल थीं। जामवाल ने कहा कि- पुरी हमारे देश का गौरव है और मैं यहां के तट पर विश्व की सबसे बड़े क्लीनअप ड्राइव का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।
हरियाणा-महाराष्ट्र के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में निर्वाचन आयोग, पंजाब-हिमाचल में उपचुनाव

इस अभियान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि- यह दिन हमारे लिए शानदार रहा, सैकड़ों लोगों ने पुरी बीच पर आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने अपशिष्टों, खासकर प्लास्टिक अपशिष्टों के ‘रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल’ जैसे सरल मंत्र से समुद्र और तटों की सुरक्षा करने की प्रतिज्ञा ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो