World Tribal Day : आदिवासियों के कानूनी अधिकार और उनके लिए बनी समितियां
नई दिल्लीPublished: Aug 09, 2021 09:29:21 am
World Tribal Day : वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या का 8.6 फीसदी हिस्सा आदिवासी समुदाय से मिलकर बना है। देश में वर्तमान में लगभग 700 आदिवासी समूह तथा 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) हैं।
World Tribal Day : दुनिया की प्राचीन जनजातियों तथा मूल निवासियों के संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व जनजातीय दिवस (World Tribal Day) मनाया जाता है। यह दिन विश्व की सामान्य जनसंख्या को आदिवासी जनजातियों के अधिकार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के उनकी भाषा, संस्कृति तथा अन्य पारंपरिक रीति-रिवाजों को सुरक्षित करने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। इस वर्ष की थीम ‘किसी को पीछे नहीं छोड़े: मूल निवासियों तथा एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान करें’ (Leaving no one behind: Indigenous peoples and the call for a new social contract) है।