scriptमेक्सिको: खाई में गिरी बस, दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत | 10 dead bus crashes on mountain road in mexico | Patrika News

मेक्सिको: खाई में गिरी बस, दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

Published: Feb 29, 2016 07:24:00 pm

मेक्सिको में पर्वतीय मार्ग पर एक बस फिसलकर 45 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में10 लोगों की मौत हो गई।

Bus accident

Bus accident

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में पर्वतीय मार्ग पर एक बस फिसलकर 45 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। घटना की जानकारी पश्मिोत्तर मेक्सिको के अधिकारियों ने दी।

ऐसा बताया गया कि घटना के वक्त में बस में 29 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को छोड़कर सभी के घायल होने की खबर है। गोमेज पालासियो के दुरांगो में नागरिक सुरक्षा निदेशक आलोंसो गोमेज ने बताया कि घटना से पूर्व बस किसी पर्यटन स्थल से लौट रही थी तभी वह शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

गोमेज के अनुसार चालक ने बताया कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से वे बस पर नियंत्रण नहीं रख पाए और यह अनहोनी हो गई। दुर्घटना में वाहन चालक भी घायल हो गया है। हालांकि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो