scriptयूनिवर्सिटी का प्रोफेसर है 14 साल का ये लड़का, पढ़ाता है अपने से दुगुने उम्र के बच्चों को | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर है 14 साल का ये लड़का, पढ़ाता है अपने से दुगुने उम्र के बच्चों को

6 Photos
6 years ago
1/6

आर्यभट्ट से कम नहीं है ये 14 साल का ये लड़का, अपने से दुगुने उम्र के बच्चों को गणित पढ़ाता है ये लड़का।

2/6

यशा एस्ले ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की फिर उसके बाद साल 2014 में वे 12 साल की उम्र में गणित की डिग्री के लिए विश्वविद्यालय में दाखिल हो गए। वह फिलहाल अपने अंतिम वर्ष में हैं और पीएच.डी करने की तैयारी कर रहे हैं।

3/6

खबर के अनुसार एक इंटरव्यू के बाद सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्हें नौकरी मिल गई। क्योंकि वह बहुत कम उम्र के थे, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को उन्हें नियुक्त करने के लिए लिसेस्टर सिटी काउंसिल से विशेष अनुमति लेनी पड़ी।

4/6

यशा एस्ले का कहना है कि विश्वविद्यालय जाने के बाद, 'यह मेरे जीवन का सबसे बढ़िया साल है। मुझे विश्वविद्यालय जाना अच्छा लगता है और दूसरे छात्रों की मदद करना भी। मेरे लिए अब कोई स्कूल यूनिफॉर्म नहीं है, इसके बहुत-बहुत शुक्रिया।'

5/6

'मानव कैलकुलेटर' की उपाधि से नवाजे जाने वाले यशा ने कहा कि, 'मुझे गणित बेहद पसंद है क्योंकि यह सटीक विज्ञान है। यह एक ऐसा विज्ञान है जहां आप साबित कर सकते हैं कि आप जो कह रहे हैं वह सही है। यह बहुत ही सरल और रोचक विषय है।'

6/6

उनके पिता, मुसा एस्ले जो 53 के हैं वे कहता हैं 'मुझे अपने पुत्र पर गर्व है'। उन्होंने कहा कि, 'उसे प्रभावशाली ढ़ंग से और जो उसे पसंद है उसे करते हुए बढ़ते देखकर मुझे उसपर गर्व होता है। वो अपनी समस्याओं को बहुत ही अच्छी तरह समझता है और जिंदगी को बहुत ही अच्छे तरीके से जीता है, उसे अपनी औकरी बेहद पसंद है और वो उसमें बहुत अच्छा कर रहा है मेरा आशीष हमेशा उसके साथ है।'

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.