scriptहिंदुओं की भावनाओं के साथ भद्दा मज़ाक, पार्टी में पकाया गया 16 हज़ार किलो बीफ | 16 thousand kg of beef cooked in Uruguay | Patrika News

हिंदुओं की भावनाओं के साथ भद्दा मज़ाक, पार्टी में पकाया गया 16 हज़ार किलो बीफ

Published: Dec 11, 2017 08:30:30 pm

Submitted by:

Priya Singh

दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे देश में कुछ ही दिन पहले एक खास प्रकार की बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था।

beef party
नई दिल्ली। भारत देश हिंदू प्रधान देश है। भारत में रहने वाले कुल जनसंख्या में से करीब 100 करोड़ की आबादी हिंदू है। लेकिन भारत में ऐसे कई हिस्से हैं, जहां खुलेआम बीफ की बिक्री होती है। हालांकि इसका बड़े स्तर पर लगातार विरोध भी किया जाता है। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने इस पर रोक लगाने की कोशिशें तो की, लेकिन सफल नहीं पाए। कुछ संगठनों की मानें तो बीफ कई लोगों के खाने का मुख्य हिस्सा है। इसलिए इस पर रोक लगाना मानवाधिकार के खिलाफ है।
लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपका खून खौल उठेगा। बता दें कि दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे देश में कुछ ही दिन पहले एक खास प्रकार की बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। बता दें कि इस बीफ ने एक विश्व रिकॉर्ड बना डाला है। उरुग्वे में आयोजित की गई इस बीफ पार्टी में करीब 16 हज़ार किलो बीफ पकाया गया था। बीफ पकाने के बाद इसे लोगों में बांट दिया गया।
विश्व रिकॉर्ड वाली यह बीफ पार्टी उरुग्वे की राजधानी में ही आयोजित की गई थी। मिनास में स्थित रोदा पार्क में 16 हज़ार किलो बीफ को एक साथ पकाया गया था। इसके साथ ही पार्टी में 8 हज़ार किलो सलाद भी तैयार किया गया था। इस पार्टी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बीफ पार्टी का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस विश्व रिकॉर्डधारी बीफ पार्टी में 38 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
लेकिन कुल मिला-जुलाकर देखा जाए तो उरुग्वे में खुलेआम विश्वभर के अरबों हिंदुओं की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाया है। क्योंकि आमतौर पर बीफ गाय के मांस का होता है। गाय की हिंदू धर्म में पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो