scriptतूफान के कारण टोक्यो एयरपोर्ट पर 17 हजार लोग फंसे | 17 people are stuk on airport due to storm | Patrika News

तूफान के कारण टोक्यो एयरपोर्ट पर 17 हजार लोग फंसे

Published: Sep 10, 2019 02:24:41 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

फेक्साई सोमवार को यहां पहुंचा जिससे शीबा प्रांत में तीन की मौत हो गई
दर्जनों लोगों के घायल होने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया

storm

आंधी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त,उठा रेत का बवंडर

टोक्यो। जापान में फेक्साई तूफान आने के बाद यातायात में बाधा आने के कारण टोक्यो के नरिता अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को लगभग 17 हजार यात्री फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेक्साई सोमवार को यहां पहुंचा जिससे शीबा प्रांत में तीन की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के घायल होने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

ब्रिटेन के पीएम का ऐलान 31 अक्टूबर तक हर हाल में ईयू से हो जाएंगे अलग |

टोक्यो के दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में हनेडा के अतिरिक्त नरिता शीबा में स्थित है। नरिता मुख्यरूप से प्रभावित हुआ, यहां शहर जाने वाले प्रमुख सड़क और बस मार्गों को तूफान के कारण रद्द कर दिया गया है। हालांकि सोमवार को लगभग सौ उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा, लेकिन बाद में संचालन शुरू हो गया। हालांकि हवाईअड्डे पर पहुंचे हजारों यात्री टोक्यो जाने के लिए यातायात नहीं होने के कारण वहीं फंसे रहे। नरिता से टोक्यो जाने वाली ट्रेनों का संचालन हाल ही में शुरू किया गया, जिससे कई यात्री टोक्यो जा सके।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो