विश्‍व की अन्‍य खबरें

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के छह घरों पर छापे, 18 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

273 मिलियन डॉलर यानि 18 हजार करोड़ रुपये के कीमती सामान को जब्‍त किया गया।

Jun 27, 2018 / 01:58 pm

Mohit Saxena

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के छह घरों पर छापे, 18 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

कुआलांलपुर। मलेशिया की पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के छह परिसरों पर छापा मारा। इसमें 273 मिलियन डॉलर यानी 18 हजार करोड़ रुपये के कीमती सामान को जब्‍त किया गया। पुलिस के अनुसार निष्कासित मलेशियाई नेता नजीव रजाक के छह विभिन्न आवासों से कैश समेत गहने और कीमती लग्जरी हैंडबैग्स बरामद किए गए हैं।
हैरान रह गया प्रशासन

किसी पूर्व प्रधानमंत्री के घर से निकला इतना यहां के प्रशासन के लिए हैरान कर देने वाला है। पुलिस के अनुसार मलेशिया के इतिहास में यह सबसे बड़ी जब्ती है। पिछले महीने जब यह छापे मारे गए तो जब्त सामान पांच ट्रक में भरकर ले जाना पड़ा था। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए नजीब को महीने में 22 हजार 827 रिंगिट यानि करीब 4 लाख रुपए का वेतन मिलता था। नजीब पर सरकारी कंपनी से 70 करोड़ डॉलर यानी करीब 4760 करोड़ रुपए अपने निजी खाते में स्थानांतरित करने का आरोप है। इस साल मई में हुए चुनाव में रजाक की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नई सरकार में महातिर मोहम्मद प्रधानमंत्री बने। उन्होंने नजीब और उनके परिवार के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। नजीब और उनकी पत्नी से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
कैश समेत कीमती लग्जरी हैंडबैग्स बरामद

पुलिस ने बताया कि निष्‍कासित मलेशियाई नेता नजीब रजाक के छह विभिन्‍न आवासों से कैश समेत गहने और कीमती लग्‍जरी हैंडबैग्‍स बरामद किए गए हैं। जब्‍त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 273 मिलियन डॉलर के बराबर है। इससे पहले भी पुलिस ने रजाक के घर से मिले कीमती सामानों को ढोने के लिए पांच ट्रक की मदद लेनी पड़ी थी। पुलिस के अनुसार,उस वक्‍त जब्‍त नकदी में 26 तरह की करेंसी शामिल थी। 1957 में आजादी के बाद से मलेशिया में बीएन गठबंधन ही सत्ता में थी। पहली बार चुनाव में बीएन गठबंधन सत्ता से बाहर हुई। महातिर भी बीएन गठबंधन का हिस्सा रहने के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने बीएन गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।
 

Home / world / Miscellenous World / मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के छह घरों पर छापे, 18 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.