scriptअमरीका: 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा का शव यूनिवर्सिटी में मिला | 21 Year Old Indian Origin Student Drowned In University | Patrika News

अमरीका: 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा का शव यूनिवर्सिटी में मिला

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2020 12:53:27 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

एनरोज जेरी नोट्रेडेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी, वह यहां पर एक संगीतकार की भूमिक में भी थी

sink in water

पानी में डूबकर छात्रा की मौत।

वॉशिंगटन। अमरीकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा का शव बरामद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनरोज जेरी नोट्रेडेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह यहां पर एक संगीतकार की भूमिक में भी थी। जेरी 21 जनवरी से लापता थीं। जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं।
अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए गुरुवार को ही चेतवनी भरा संदेश जारी किया था। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय,ने एक बयान में कहा कि जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रेडेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था। जन सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया।
जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थीं और वह दंत चिकित्सा का अध्ययन करना चाहती थीं। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में गिरने के कारण जेरी की मौत हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो