script28 करोड़ रुपये में खरीदा पुराना ताबूत मिस्र को लौटाएगा म्यूजियम | 28 crores old coffin will now return to Egypt museum | Patrika News

28 करोड़ रुपये में खरीदा पुराना ताबूत मिस्र को लौटाएगा म्यूजियम

Published: Feb 17, 2019 02:21:59 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

इसे 2017 में पेरिस के एक आर्ट डीलर से खरीदा गया था

coffin

28 करोड़ रुपये का पुराना ताबूत मिस्र को लौटाएगा म्यूजियम

न्यूयॉर्क। पिछले साल करीब 28 करोड़ रुपये का पुराना ताबूत खरीदकर चर्चा में आए मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (एमईटी) ने इसे अब लौटाने का फैसला लिया है। वह इसे मिस्र को लौटाएगा। दरअसल, एमईटी ने अब इस बात को मान लिया है कि ईसापूर्व की पहली शताब्दी का यह ताबूत असल में मिस्र से चोरी करके अमरीका में लाया गया था। म्यूजियम अधिकारी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने इसे 2017 में पेरिस के एक आर्ट डीलर से खरीदा था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

2500 वर्ष पुराना फूलदान लौटाया

अधिकारी के मुताबिक, डीलर ने उन्हें यह यकीन दिला दिया था कि ताबूत को कानूनी तरीके से मिस्र से लाया गया था। लेकिन मिस्र की तरफ से पेश वकील ने म्यूजियम को पर्याप्त सबूत दिए और बताया कि इसे 2011 में मिस्र से लूटकर लाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह ताबूत मिस्र देवता हरिसाफ की पूजा करनेवाले प्रसिद्ध पुजारी नेगियमिंख का था। उसपर उनका ही नाम गुदा हुआ है। गौरतलब है कि एमईटी के साथ ऐसा बहुत कम हुआ है कि उसने चोरी की प्राचीन चीजों को खरीदा हो। इससे पहले ऐसा मामला करीब दस साल पहले सामने आया था। तब म्यूजियम ने 2500 वर्ष पुराना फूलदान खरीदा था,उसे इटली से चुराए जाने का शक था। म्यूजियम ने उसे भी लौटा दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो