scriptउत्तरी कागों में भीषण सड़क दुर्घटना में 30 की मौत, राष्ट्रपति ने रद्दा किया जापान दौरा | 30 killed in bus accident in western DR Congo | Patrika News

उत्तरी कागों में भीषण सड़क दुर्घटना में 30 की मौत, राष्ट्रपति ने रद्दा किया जापान दौरा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 21, 2019 11:02:42 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के उत्तरी इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ
हादसे के बाद राष्ट्पति फेलिक्स त्सेसीकेडी ने अपनी जापान यात्रा रद्द कर दी

congo_bus_accident.jpg

अंकारा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना रविवार को पश्चिमी मबांजा-न्गूंगु शहर में हुई। घटना को लेकर कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेडी के कर्मचारियों के प्रमुख विटाल कामरे ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 16 अन्य घायल हो गए हैं।

UN के तहत कांगो में तैनात भारतीय सैन्य अधिकारी गौरव सोलंकी की कयाकिंग हादसे में मौत

कामरे ने अपने बयान में कहा कि गणतंत्र कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेडी ने अपनी जापान यात्रा को रद्द कर दिया है। जापान के सम्राट ने फेलिक्स को आमंत्रित किया गया था।

congo-bus-accident.jpg

ब्रेक फेल होने के वजह से हुआ हादसा

मबांजा-न्गूंगु (Mbanza-Ngungu) शहर के एक प्रशासनिक अधिकारी डिडियर लिस्तिबा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए हुए बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह दुर्घटना घटी है।

यूएन-प्रायोजित रेडियो ओकापी के अनुसार, लिस्तिबा ने यह भी कहा कि दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई। बता दें कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। पिछले महीने, पश्चिमी DRC में बस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो