scriptतंजानिया में नांव डूबने से 79 लोगों की मौत, शवों की तलाश जारी | 44 people died as boat sank in Tanzania, search operation continue | Patrika News

तंजानिया में नांव डूबने से 79 लोगों की मौत, शवों की तलाश जारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 04:25:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

कयास लगाए जा रहे हैं कि क्षमता से अधिक लोगों के नांव पर सवार होने से यह हादसा हुआ है

boat

तंजानिया में नांव डूबने से 44 लोगों की मौत, शवों की तलाश जारी

तंजानिया। तंजानिया में करीब 300 यात्रियों की क्षमता वाली एक नाव के पलटने से करीब 79 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना बताई जा रही है। यह बड़ा हादसा गुरुवार की रात को हुआ जब यहां की विक्टोरिया लेक में यात्री नौका पलट गई। इस नाव में काफी संख्या में यात्री सवार थें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अचानक नांव पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसे लेकर जांच जारी है।
बचाव अभियान जारी

मवानजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने कहा कि बचाव अभियान जारी है इसलिए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। करीब 100 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 37 की हालत गंभीर है। मवानजा क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना के अनुसार लापता लोगों के शवों को ढूंढने के लिए बचावदल काम में लगा हुआ है। कुछ शवों की शिनाख्त कर ली गई है और उनके परिजन शवों को ले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह नौका में सवार लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्षमता से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने से यह हादसा हुआ है।
कांगों में नाव डूबने 27 की मौत

इसी तरह पिछले दिनों डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के उत्तरी क्षेत्र में कांगो की एक सहायक मोंगला नदी में नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 27 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के वक्त नाव में करीब 60 लोग सवार थे। उत्तरी प्रान्त के गर्वनर अल्फा बेलो-नगवटा ने बताया कि “अभी पानी में कई शव हो सकते हैं। बचाव टीमें उन्हें बरामद करने का प्रयास कर रही है।” माना जा रहा है कि इस दुर्घटना मने मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। दुर्घटना में बच गये एक व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में करीब 60 लोग सवार थे। घटना में बचे कुछ लोगों ने दावा किया है कि नाव को उसकी क्षमता से अधिक बोझ से भर दिया गया था। नाव में 60 यात्रियों के अलावा पशु और बहुत सारा व्यापारिक माल भी रखा हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो