scriptUK ने भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किए 50% वीजा | 50 of UK Visitor Visa Issued to Indians and Chinese | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

UK ने भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किए 50% वीजा

यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड में बीते वित्त वर्ष में लगभग 50 फीसदी वीजा भारत और चीन के लोगों को दिया गया है।

Sep 14, 2017 / 04:44 pm

Devesh Kr Sharma

50% of UK Visitor Visa Issued to Indians and Chinese

50 of UK Visitor Visa Issued to Indians and Chinese

नई दिल्ली. यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड में इस साल सबसे ज्यादा वीजा भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किए गए हैं। जानकारी के अुनसार बीते वित्त वर्ष में लगभग 50 फीसदी वीजा भारत और चीन के लोगों को दिया गया है। बता दें कि यूके में हालिया वित्त वर्ष 30 जून 2017 को खत्म हुआ है। इस वित्त वर्ष में यूके सरकार ने कुल 26.3 लाख वीजा जारी किए हैं। जिसमें 20.38 लाख लगभग 77 फीदसी विजिटर वीजा शामिल है। बीते साल (जून 2016) के मुकाबले इस वित्त वर्ष विजिटर वीजा की संख्या में लगभग 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
20.38 लाख विजिटर वीजा में से, 26 फीसदी वीजा चीन और 20 फीसदी भारत के लिए जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रारंभिक वीजा की तीन कैटेगरी विजिटर, वर्क और स्टडी है। यूके के होम ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 4.14 लाख भारतीयों को विजिटर वीजा जारी किया गया है। जबकि इस साल भारतीयों को जारी वीजा में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।
गौरतलब है कि अमरीका के इस वित्तीय वर्ष में भी सबसे ज्यादा भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई किया है। बीते के वित्त वर्ष में 2.47 भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया है। अक्तूबर 2016 से लेकर जून 2017 तक एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों में 74 फीसदी भारतीय है। बता दें कि अमरीका में वित्तीय वर्ष 1 अक्तूबर से शुरू होता है। 2015-2016 वित्तीय वर्ष के बीच तीन लाख भारतीयों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। भारतीयों के मुकाबले में चीन से बहुत ही कम आवेदन इस बार आए हैं। 2015-2016 वित्तीय वर्ष में 35,720 चीनी नागरिकों ने आवेदन किए थे।
वहीं 30 जून तक एच-1बी वीजा के लिए कुल 3.36 लाख लोगों ने अप्लाई किया है। जिसमें से 1.97 लाख आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। अमरीकी नागरिकता और आव्रजन विभाग ने यह डाटा जारी किया, विभाग ने बताया कि अभी बहुत से आवेदन विचाराधीन हैं।

Home / world / Miscellenous World / UK ने भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किए 50% वीजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो