scriptछलक गई शेरनी की ममता, मां का किया था शिकार फिर उसके भूखे बच्चे को पिलाया अपना दूध | A baby baboon hugs lioness after his mother killed by lioness | Patrika News

छलक गई शेरनी की ममता, मां का किया था शिकार फिर उसके भूखे बच्चे को पिलाया अपना दूध

Published: Aug 21, 2017 10:57:00 am

Submitted by:

राहुल

इन तस्वीरों और वीडियो के पीछे एक बेहद भावुक कहानी है, यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि वास्तविकता है…

mother killed by lioness
क्या आपने कभी ऐसा कभी सुना या देखा है कि अपने शिकार पर निर्भर रहने वाला शेर अपने शिकार को सामने पाकर भी उसे मार कर अपना पेट न भरे। आज हम आपको जिस मार्मिक घटना से रूबरू कराने जा रहे हैं इसे जानकर आप शायद ऐसा सोचने को मजबूर हो जाएँ और न चाहते हुए भी आपकी आंखें नम हो जाएं। जी हां! अपने शिकार पर निर्भर रहने वाला शेर भी एक दिल रखता है जो धड़कता भी है और जिसमें दर्द भी होता है!
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो के पीछे एक बेहद भावुक कहानी है, यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि वास्तविकता है, जिसे जानने के बाद आप भी भावुक हो जायेंगे।
दरअसल एक मादा बंदर अपने बच्चे के साथ जंगल में अपने खाने की तलाश में थी कि तभी एक शेरनी ने उनपर हमला कर दिया। शेरनी के इस हमले में मां की मौत हो गई। इसके बाद उस शेरनी की नजर बंदर के मासूम पर पड़ी। इस दौरान उस बच्चे ने अपनी आँखों के सामने अपनी मां को दम तोड़ते देखा था इसलिए वो काफी डरा हुआ था। लेकिन इसके बाद आप साफ देख सकते हैं कि बंदर का बच्चा कैसे बेखौफ होकर शेरनी का दूध पी रहा है।
यह नजारा बोत्सवाना के अभ्यारण्य में देखने को मिला। फोटोग्राफर इवान शायलर ने अपने कैमरे में ऐसे पलों के कैद किया। हैरान करने वाली बात यह है कि शेरनी ने भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
फोटोग्राफर ने बताया कि उसने इससे पहले कभी इस तरह का नजारा नहीं देखा कि एक खूंखार प्रजाति का जानवर दूसरे जानवरों के बच्चों के प्रति इस कदर प्यार दिखाए। उन्होंने कहा कि शेरनी ने बंदर के बच्चे को इस कदर अपने पास रखा था, मानो बच्चा उसी का हो।
शेरनी बंदर के बच्चे को खाने की बजाए, उसे दुलारने लगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले बंदर ने शेरनी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की थी। लेकिन शेरनी ने उसे ऊपर न चढ़ने देकर लाड़-प्यार के लिए अपने पास ही रख लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो