scriptएक ऐसा ब्लड ग्रुप जो दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास था, इसकी खासियत अनमोल हैं! | A Blood Type So Rare Only 40 People Have Had It | Patrika News

एक ऐसा ब्लड ग्रुप जो दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास था, इसकी खासियत अनमोल हैं!

Published: Oct 26, 2017 01:34:07 pm

Submitted by:

राहुल

क्या आपको किसी ऐसे रेयर ग्रुप के बारे में पता है जो दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास है?

The Golden Blood
A, B और O आज तक हम सिर्फ कुछ इन्हीं ब्लड ग्रुप्स के बारे में सुनते और जानते आये हैं। लेकिन क्या आपको किसी ऐसे रेयर ग्रुप के बारे में पता है जो दुनिया में सिर्फ 40 लोगों के पास है। जी हां! एक ऐसा ब्लड ग्रुप जिसे दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप माना गया है और यह सिर्फ 40 लोगों के पास ही है। इस ब्लड का नाम है RH Null जिसे रिसस नेगेटिव या गोल्डन ब्लड के नाम से भी जाना जाता है।
कुछ ख़ास है यह ब्लड ग्रुप-
जिन 40 लोगों के पास यह गोल्डन ब्लड ग्रुप है वो लोगों को ब्लड देकर उनकी जान बचा सकते हैं। पिछले 52 सालों की बात करें तो सिर्फ 43 लोगों के पास यह ब्लड ग्रुप मिला था। इस ब्लड ग्रुप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग दुनिया में किसी भी ब्लड ग्रुप वाले को अपना ब्लड दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग साईट से मंगाया था सामान, लेकिन पार्सल में निकला कुछ ऐसा जिसे देख छूट गये पसीने!

The Golden Blood
यह है खासियत-
अगर किसी इंसान के ब्लड ग्रुप के बारे में जानना होता है तब उसके शरीर में एंटीजन के काउंट से ब्लड ग्रुप का पता लगाया जाता है। ऐसे में अगर किसी के शरीर में ये एंटीजन कम होते हैं तो उसका ब्लड ग्रुप रेयर श्रेणी में आता है। यही एंटीजन इंसान के शरीर में एंटीबॉडी बनाते हैं, जोकि शरीर में बैक्टीरिया औए वायरस से बचाव करते हैं।
यह भी पढ़ें: रोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले!

रिसस नेगेटिव या गोल्डन ब्लड ग्रुप वाले लोगों की लाइफ की बात करें तो इनकी लाइफ को हम नॉर्मल ही मान सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि समय आने पर इस ब्लड ग्रुप के डोनर मिलना आसान नहीं होता।

ट्रेंडिंग वीडियो