scriptसमुद्र तट पर देखा गया ये रहस्यमयी जीव, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

समुद्र तट पर देखा गया ये रहस्यमयी जीव, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई!

4 Photos
7 years ago
1/4
आपने फिल्मों में दर्शाये गए कई ऐसे सीन देखे होंगे जिनमें धरती और समुद्र के कई जीवों को दिखाया गया है। इस तरह के जीव जब फिल्मों में सामने आते हैं तब हम अंदर से डर जाते हैं लेकिन क्या हो जब ऐसा ही कोई खतरनाक समुद्री जीव वास्तविकता में आपके सामने आ जाए। उस वक्त हो सकता है कि डर की वजह से आप अपने होश खो बैठें। समुद्र में हमें कई बार अजीबो-गरीब जीव देखने को मिल जाते हैं। समय-समय पर कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने अजीब चीजें देखी हैं। शांत से दिखने वाले समंदर के अंदर से कभी-कभी ऐसी चीजें भी निकल आती हैं जो सभी की कल्पना से परे होती हैं।
2/4
कुछ ही दिन पहले दक्षिणी-पश्चिमी इंग्लैंड के डेवोन बीच पर एक अजीबो-गरीब जीव दिखा, जिसने लोगों मुई सनसनी मचा दी। इस जीव को देखने के बाद लोगों की पहली प्रतिक्रिया थी कि यह कोई एलियन की प्रजाति है, लेकिन बाद में इसकी सच्चाई का जो खुलासा हुआ वो हैरान कर देने वाली थी।
3/4
इन तस्वीरों को 30 साल की अंतराष्ट्रीय महिला फोटोग्राफर लारा क्लार्क-वार्डले ने क्लिक किया था। लारा अपने परिवार के साथ डेवोन के हार्टलैंड नाम के इस बीच पर छुट्टियां मनाने पहुंची थी। इस बीच उनकी नजर इस जीव पर पड़ी। इसे देखने के बाद पहले सभी को यही लगा कि यह कोई मरा हुआ समुद्री जीव है, लेकिन जब उसे गौर से देखा गया तो वह जिंदा था।
4/4

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.