scriptगड्ढे में गिर गया था गधा, बाहर निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जान दुनिया हुई हैरान! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

गड्ढे में गिर गया था गधा, बाहर निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जान दुनिया हुई हैरान!

7 Photos
7 years ago
1/7
विश्व इतिहास जितना विस्तृत और व्यापक है उससे भी कही ज्यादा रोमांचक और रहस्यमय भी है। समय-समय पर इन रहस्यों पर से पर्दा उठाने का प्रयत्न तो किया जाता है लेकिन ये प्रयत्न किस हद तक सफलता प्रदान कर पाते हैं ये बात हमेशा से ही एक प्रश्न रही है।
2/7
अब इतिहास और रोमांच की बात उठी ही है तो ऐसे में मिस्र के रहस्यमय पिरामिडों (मकबरे) का जिक्र ना हो ऐसा तो मुमकिन नहीं है। इस बात को शायद ही कोई व्यक्ति झुठला पाएगा कि मिस्र के मकबरे अपने आप में एक ऐसी रहस्यमय पहेली है जिसकी हर परत को खोल पाना किसी के लिए भी संभव नहीं है।
3/7
वैसे भी मिस्र (इजिप्ट) का नाम सुनते ही पुरानी ममीज और कई तरह के पिरामिड्स का ख्याल आ जाता है। इजिप्ट में कई ऐसे मकबरे हैं, जिनका रहस्य आज भी बना हुआ है। ऐसा ही एक मकबरा है कोम एल शोकाफा का मकबरा। इस मकबरे की खोज सालों पहले की गुई थी जिसके पीछे की कहानी कहानी बेहद दिलचस्प है। गधे के कारण सामने आई थी रहस्यमयी दुनिया...
4/7
यह मकबरा हमेशा के लिए खो चुका था। लेकिन एक गधे के कारण ये रहस्यमयी दुनिया लोगों के सामने आ पाई। प्रचलित है कि अचानक एक गधा गड्ढे में गिर गया था।
5/7
जब गधे के मालिक ने गधे को बाहर निकालने के लिए गड्ढे कि खुदाई की, तब उसने देखा कि अंदर सालों से छिपी दुनिया थी। इसमें अंदर के पिलर्स पर कई तरह की नक्काशी की हुई थी। हालांकि, ऐसा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है जिसमें इस इस कहानी का वर्णन किया गया हो।
6/7
शोधकर्ताओं ने इस मकबरे का पूरा सच जानने के लिए जांच शुरू तो उन्हें यहां कई अहम जानकारियां हासिल हुई। कई दिनों तक जांच करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि ये मकबरा ग्रेको-रोमन दौर का सबसे बड़ा कब्रिस्तान रहा था।
7/7
यहां दफनाई गई बॉडीज आज भी काफी अच्छे हालत में मौजूद है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.