scriptजंगली जानवर की आंत से निकली ऐसी चीज़, पल भर में करोड़पति बना किसान | A Farmer Became Millionare After Getting Bezoar From Pigs Intestine | Patrika News

जंगली जानवर की आंत से निकली ऐसी चीज़, पल भर में करोड़पति बना किसान

Published: Dec 03, 2017 02:54:59 pm

Submitted by:

राहुल

दक्षिण चीन के जू कंट्री के पास के गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान एक जंगली ***** की मदद से चंद पलों में करोडपति

Farmer Became Millionare
दक्षिण चीन के जू कंट्री के पास के गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान एक जंगली *****(Wild boar) की मदद से देखते ही देखते चंद पलों में करोडपति बन गया। इस गांव में रहने वाला यह किसान पास के ही जंगल से Wild boar का शिकार कर घर लाया था। जब उसने उसे पकाने के लिए उसे काटा तभी उसे उसकी आंत में एक पत्थर जैसी कोई चीज़ नजर आई। उस वक्त तो उसने उस अजीब सी दिखाई देने वाली चीज़ को संभाल कर अपने पास रख लिया और जब कुछ दिनों के बाद वो उसे लेकर शंघाई शहर पहुंचा तो उसे पता चला कि वो कोई साधारण पत्थर नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मंहगी चीजों में से एक है।
Farmer Became Millionare
झटके में बना करोडपति-
शंघाई शहर में जिस जानकार के पास वो उस पत्थर को लेकर पहुंचा था उसने उस बो चुन्लोऊ नामक किसान को बताया कि उस 4 inch के आकार वाली चीज़ का नाम बेजोर है जिसकी कीमत करीब 4 करोड़(भारतीय करेंसी) है। सच्चाई जानने के बाद पहले तो उसे उस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उसे यकीन हुआ तब उसने उस वस्तु को नीलाम करने का फैसला किया।
Farmer Became Millionare
आखिर क्या है बेजोर (Bezoar)-
जानकारों की मानें तो बेजोर (bezoar) नाम का यह पदार्थ ***** और कई जानवरों की आंत में पाया जाता है। आंत में पार जाने वाले इस पदार्थ का इस्तेमाल कई तरह की दवाईंयां और जहर निरोधक इंजेक्शन बनाने में किया जाता है।
जानकारों का यह भी कहना है कि इस चीज़ में बनने में काफी समय लगता है और अधिकतर यह ***** के पेट में पाया जाता है लेकिन जब यह इसकी आंत में बनता है तब इसकी कीमत करोड़ों में हो जाती है क्योंकि आतं में बनने के कारण इसकी मारक छमता बढती है। इसी वजह से दुनिया में यह बेहद कम पाया जाता है। पेट में पाए जाने पर इसकी इतनी कीमत नहीं मिलती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो