scriptअगर पलंग के नीचे झांक लेता यह मछुआरा तो 10 साल पहले ही बन चुका होता अरबपति! अब जाकर बदली किस्मत | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अगर पलंग के नीचे झांक लेता यह मछुआरा तो 10 साल पहले ही बन चुका होता अरबपति! अब जाकर बदली किस्मत

4 Photos
7 years ago
1/4
फिलीपींस में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक मछुआरे की किस्मत कुछ मिनटों में बदल गई। यह मछुआरा एक पल में ही अरबपति बन गया और ऐसा हुआ पिछले 10 सालों से उसके पलंग के नीचे रखे एक पत्थर की वजह से। यह मछुआरा इस पत्थर को साधारण समझ कर पिछले 10 सालों से इग्नोर कर रहा था, लेकिन बाद में वह बेशकीमती मोती निकला जिसकी कीमत साढ़े 6 अरब रुपए आंकी गई थी।
2/4
अगर उसने इस पत्थर की पहचान 10 साल पहले ही कर ली होती तो तब ही अरबपति बन चुका होता और इतने दिन उसे तंगहाली में न गुजारने पड़ते.
3/4
मामला फिलिपींस के पलावन आइलैंड का है जहाँ रहने वाले इस मछली पकड़ने वाले शख्स को साल 2006 में समुद्र में मछलियां पकड़ते समय पत्थर नजर आया था, सफ़ेद रंग का यह पत्थर बेहद चमकदार था। इस पत्थर का साइज़ तक़रीबन 2 फीट था। मछुआरा इस पत्थर को लेकर अपने घर आ आया, और 10 साल तक पत्थर को अपने पलंग के नीचे रखा रहा।
4/4
अब 10 साल बाद मछुआरे के घर में आग लगने से उसकी किस्मत चमक गई. आग लगने के बाद जब उसने पत्थर को पलंग के नीचे से निकाल कर बाहर रखा तो एलीन सिंथिया मगैय एक टूरिस्ट ऑफिसर की नजर इस पत्थर पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत उस पत्थर की सच्चाई को भांप लिया और मछुआरे को को बताया कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं बल्कि एक विशालकाय मोती है. कुछ दिन बाद इसकी कीमत करीब 6 अरब 53 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस तरह मछुआरा रातों-रात में ही अरबपति बन गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.