scriptस्कूल के चाकबोर्ड के पीछे दफ़न था ऐसा राज, जिसे जानकर दुनिया है हैरान! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

स्कूल के चाकबोर्ड के पीछे दफ़न था ऐसा राज, जिसे जानकर दुनिया है हैरान!

6 Photos
7 years ago
1/6
अमरीका के दक्षिण मध्य क्षेत्रीय राज्य ओक्लाहोमा के एक स्कूल में बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक स्कूल की मरम्मत के दौरान जो राज खुल कर सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। वैसे अपने आप में यह ऐसा पहला मामला नहीं है, जब किसी इमारत की मरम्मत के दौरान कोई राज खुलकर सामने आया है लेकिन इतिहासकारों की मानें तो इस राज से उन्हें इतिहास की कई बातें जानने को मिलेंगीं। चाकबोर्ड के पीछे छिपा था राज...
2/6
इलाके के एमर्सन हाई स्कूल के निदेशक ने स्कूल में मूलभूत सुधारों के तहत स्कूल की मरम्मत करने का फैसला किया। वर्कर्स स्कूल की इमारत की मरम्मत करने के दौरान क्लास के पुराने बोर्ड को हटा कर नया बोर्ड लगा रहे थे। लेकिन तभी अचानक बोर्ड को हटाते ही उनके सामने इतिहास का वो पन्ना खुल गया, जो सालों से उसके पीछे छिपा हुआ था।
3/6
उस बोर्ड के पीछे एक पुराना बोर्ड लगा था, जिसमें 1971 की तारीख डाली हुई थी। बोर्ड पर लिखा कंटेंट अभी भी पूरी तरह सुरक्षित था। चॉक के निशान बिल्कुल साफ थे। इसके बाद लगातार एक के बाद एक बोर्ड हटाने पर कई बोर्ड सामने आते गए. इससे प्रतीत हो रहा था कि एक ही बोर्ड के पीछे कई बोर्ड लगे हुए थे।
4/6
बात सिर्फ बोर्ड तक ही सीमित नहीं थी क्योंकि जैसे जैसे बोर्ड सामने आ रहे थे उन पर लिखे कंटेंट भी सामने आ रहे थे और उनके साथ ही पुराने जमाने की पढ़ाई के अनोखे तरीके सामने आते जा रहे थे।
5/6
6/6
इनमें से कई तरीके ऐसे थे जिनके बारे में आज भी लोग नहीं जानते। स्कूल से मिले इन बोर्डों को देख इतिहासकार भी हैरान हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.