scriptआसमान से मौत बन कर गिरा विशालकाय गोला, लोगों ने कहा…आखिर ये है क्या? | A huge ice ball falls from the sky family escape | Patrika News

आसमान से मौत बन कर गिरा विशालकाय गोला, लोगों ने कहा…आखिर ये है क्या?

Published: Sep 30, 2017 02:22:58 pm

Submitted by:

राहुल

घटना स्कॉटलैंड के रेनफ्रेशवायर इलाके की है, जहाँ एक परिवार उस वक्त बाल-बाल बच गया जब एक सफेद रंग का विशालकाय गोला उनके घर के बेहद करीब आकर गिरा.

ice ball falls
मूसलाधार बारिश में अमूमन ओले गिरते देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने बर्फ का एक विशालकाय गोला आसमान से गिरते देखा है? घटना स्कॉटलैंड के रेनफ्रेशवायर इलाके की है, जहाँ एक परिवार उस वक्त बाल-बाल बच गया जब एक सफेद रंग का विशालकाय गोला उनके घर के बेहद करीब आकर गिरा। गोले के गिरने की आवाज़ ठीक उसी तरह थी जैसे कि मानो कोई धमाका हुआ हो।
यहाँ तक कि ज़मीन पर गोला गिरने के कारण वहां बड़ा गड्डा भी हो गया। आसामन से गिरे इस रहयस्यमय गोले का आकार इतना बड़ा था कि घर पर गिरने से किसी की जान भी जा सकती थी।
ice ball falls
परिवार ने जब घर की खिड़की से झांक कर देखा तो उन्हें नजर आया कि उनके आंगन में इस गोले के गिरने के कारण एक सफेद रंग का गोल गड्ढा बन गया था। इस करीब 4 फीट चौड़े इस गड्ढे में सफेद रंग की एक चीज बिखरी पड़ी थी। हालांकि ये अभी पता नहीं चल पाया है कि ये गोला आखिर कैसे और कहां से आया। हैलवैली फैमिली इस बात से खुश है कि इस घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हैलीवैली फैमिली ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
ice ball falls
अब तक इस मामले से जुडी जो भी खबर सामने आई हैं उनके अनुसार इस विशालकाय गोले को देखकर यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि वह बर्फीला गोला आया कहां से? हालांकि जानकारों ने यह भी दावा किया है कि ऐसा हो सकता है यह किसी प्लेन पर जमी बर्फ थी जो आसमान से यहां गिरी है। स्थानीय पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन का यह भी कहना है कि वो इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए जानकारों की मदद भी ले रहें ताकि इस बर्फ के गोले का रहस्य सुलझाया जा सके।

ट्रेंडिंग वीडियो