scriptसामने आया दुनिया का सबसे विशालकाय सांप, तस्वीरें देख उड़ जायेंगे होश! | A largest anaconda found on a Brazilian building site | Patrika News

सामने आया दुनिया का सबसे विशालकाय सांप, तस्वीरें देख उड़ जायेंगे होश!

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2017 03:23:29 pm

Submitted by:

राहुल

उत्तरी ब्राजील में ऐसा ही एक सांप देखा गया है। इसे अब तक का सबसे बड़ा एनाकॉन्डा माना जा रहा है…

largest anaconda found
ब्राजील: आप जरा अंदाजा लगाइये कि दुनिया के सबसे बड़े सांप की लंबाई कितनी हो सकती है। अब शायद आपका जबाब होगा 20 फीट या हद से हद 25 फीट लेकिन कोई कहे कि 33 फीट, तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन यकीन मानिये ये सच है। उत्तरी ब्राजील में एक ऐसा सांप है। इसे अब तक का सबसे बड़ा एनाकॉन्डा माना जा रहा है। ये एनाकॉन्‍डा इतना विशाल था कि इसे उठाने के लिए क्रेन और जंजीरों का सहारा लेना पड़ा।
इस 33 फीट लम्बे विशालकाय एनाकॉन्‍डा का वजन वजन तक़रीबन 400 किलो बताया गया। और अगर सांप की मोटाई की बात करें तो ये लगभग एक मीटर थी। हालांकि लोगों को यह ऐनाकोंडा सांप को देखे हुए साल भर के आसपास हो गया है। साथ ही इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रही हैं। उत्‍तरी ब्राजील में एक निर्माण साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने वहां पास में ही पारा के अल्‍टामीरा में जोरदार आवाज सुनी। इसके बाद वे सभी उधर भागे, बाद में वहां एक एनाकॉन्‍डा पाया गया। निर्माण साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने जब इस विशालकाय सांप को देखा तो उनके होश ही उड़ गए।
largest anaconda found
मौके पर मौजूद एक मजदूर ने सांप का वीडियो बनाया। हालांकि उस वीडियो को अब साईट से डिलीट कर दिया गया है लेकिन उसकी तस्वीरें अब भी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि सांप को क्रेन और जंजीरों से उठाया जा रहा है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि सांप को मार दिया गया या नहीं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिस वक्त यह अनाकोंडा पाया गया, उस वक्त उसकी मौत हो चुकी थी।
largest anaconda found
सोशल मीडिया पर कई लोग सांप को उठाने के तरीके की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का यह भी मानना है कि तस्वीरें असली नहीं हैं। बता दें कि इससे पहले अमेरिका की कन्नास सिटी में 25 फीट लंबा मिला था, जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। बिल्डिंग साइट पर सांप के मिलने के बाद वहां कुछ देर के लिए काम भी रोकना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो