scriptमेलबर्न: सिरफिरे ने भीड़ पर चाकू से किया हमला, एक की मौत, तीन घायल | A man attacked the crowd with knife, killed one, injured three | Patrika News

मेलबर्न: सिरफिरे ने भीड़ पर चाकू से किया हमला, एक की मौत, तीन घायल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2018 02:37:26 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

शहर के व्यस्त बुर्क स्ट्रीट मॉल के पास शख्स ने उस वक्त भीड़ पर हमला किया,जो आम तौर पर वहां का सबसे व्यस्त समय होता है

attack

सिरफिरे ने भीड़ पर चाकू से किया हमला,एक की मौत, तीन घायल

मेलबर्न। मेलबर्न के सेंट्रल बिजनस डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार को एक सिरफिरे ने भीड़ पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के व्यस्त बुर्क स्ट्रीट मॉल के पास शख्स ने उस वक्त भीड़ पर चाकू से हमला किया,जो आम तौर पर वहां का सबसे व्यस्त समय होता है।
पाकिस्तान सरकार ने आसिया बीबी पर लगाई पाबंदी, याचिका खारिज होने तक वह देश नहीं छोड़ सकतीं

हमलावर की हालत नाजुक

हमलावर ने जब पुलिस अफसरों को भी चाकू से मारने की कोशिश की तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी। हमलावर की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। एक गंभीर रूप से जख्मी शख्स की बाद में मौत हो गई। पुलिस की गोली से हमलावर भी घायल हो गया। माना जा रहा है कि हमलावर ड्राइवर था। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो