विश्‍व की अन्‍य खबरें

मरम्मत के दौरान अचानक गिर गई पुराने घर की दीवार, पीछे जो निकला उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप!

6 Photos
Published: August 30, 2017 12:57:00 pm
1/6
आपने कई बार ऐसे घरों के बारे में सुना है जहाँ इतिहास की कई कड़ी जुड़ी होती हैं। इन इतिहास को पलट कर देखो तो कई पन्ने ऐसे निकल आते हैं, जिनकी जानकारी कई लोगों को नहीं होती। कुछ ऐसा ही इतिहास से जुड़ा एक मामला तुर्की के एनाटोलिया के कायसेरी प्रांत में सामने आया है, जहाँ रहने वाला एक शख्स कई साल पुराने एक घर को खरीद उसकी मरम्मत करा रहा था। मरम्मत का काम चल ही रहा था कि तभी अचानक नींव कमजोर होने की वजह से बेसमेंट की दीवार गिर गई। बेसमेंट की दीवार गिरते ही सभी के सामने जो नज़र आया उसकी कल्पना भी नहीं की थी। छिपा था ये शहर...
2/6
घर खरीदने वाले शख्स का नाम मुस्तफा बोज्देमिर (50) है। यह घर काफी पुराना था, जिसकी मरम्मत की सख्त जरूरत थी। हालांकि 5 साल तक तो उसका परिवार बिना मरम्मत उस घर में रहा लेकिन 5 साल के बाद उसने घर की मरम्मत का काम शुरू कराया।
3/6
घर के बेसमेंट की मरम्मत के दौरान वहां खड़ी एक दीवार गिर गई। - दीवार गिरते ही उसे वहां कुछ स्टोर जैसा नज़र आया जिसे देखने के लिए वो वहां काम कर रहे लोगों के साथ अंदर गया।
4/6
- जब वो इसके अंदर पहुंचा तो वहां सालों पुराना एक पूरा शहर देख दंग रह गया। - उसे पता चला कि जिसे वो स्टोर समझ रहा था वो स्टोर नहीं बल्कि पूरा एक शहर था। ये शहर काफी बड़ा था और जमीन के नीचे कई मंजिल मौजूद थी।
5/6
रिसर्च के बाद पता चला कि मुस्तफा के घर के बेसमेंट के नीचे से सालों पहले बसे द्रेंकुयु शहर के अवशेष मिले थे।
6/6
- द्रेंकुयु नाम का यह शहर जमीन से 60 मीटर नीचे बसा था। - हैरानी वाली बात यह थी कि इसमें 18 मंजिलें थी। कभी इसके अंदर चर्च, स्कूल और कई दुकानें भी लगती थीं। यहां करीब 20 हजार लोग रहते थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.