scriptपार्क में खुदाई कर कुछ ऐसा मिला जिसे जानकर पूरी दुनिया हैरान हो गई | A old tunnel found by two people in Canada | Patrika News

पार्क में खुदाई कर कुछ ऐसा मिला जिसे जानकर पूरी दुनिया हैरान हो गई

Published: Dec 30, 2017 12:15:09 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

ये सुरंग आइस ऐज के जमाने की है।

tunnel
नई दिल्ली। हमारी दुनिया में कई रहस्य है जिनमें से कुछ के बारे में हम जान पाए। कुछ रहस्यों के बारे में खोज की जा रही है तो वहीं कुछ ऐसे रहस्य अभी भी दफ्न है जिसके बारे में हमें कोई अंदेशा ही नहीं है। हाल ही में एक ऐसी ही चीज के बारे में पता लगा जिसके बारे में जानकर सब हैरान हो गए।
tunnel
दरअसल हुआ यंू कि कनाडा में डैनियल कैरन नामक एक खोजकर्ता और उसके साथी एक पार्क में खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर वे चौंक गए। कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित पार्क के एक गुफा में डैनियल अपने साथी संग खुदाई का काम कर रहे थें। जब उन्होंने गुफा की दीवार पर ड्रिल किया तो उन्हें एक गड्ढ़ा नज़र आया।
tunnel
डैनियल और उसके साथी ने जब गड्ढ़े को झुककर देखा तो उन्होंने पाया कि उसके 30 फीट के अंदर कुछ और दीवारें दिख रही थी। जिसे देखकर डैनियल और उसके साथी और भी उत्सुक हो गए। डैनियल और उसके साथी ने मिलकर जब गड्ढ़े के नीचे उतरकर देखा तो उन्होंने पाया कि जमीन के अंदर करीब 200 मीटर लंबी और 20 फीट ऊंची सुरंग है।
tunnel
जब डैनियल अपने साथी संग सुरंग की दीवारों का बारीकी से अध्ययन कि या तो उन्हें पता लगा कि ये सुरंग करीब 15,000 साल पुरानी है यानि की ये सुरंग आइस ऐज के जमाने की है। इसके बाद डैनियल और उसके साथी ने सुरंग में आगे बढऩे का निश्चय किया। जैसे ही वो आगे बढ़े उन्हें सुरंग में पानी मिला फिर आगे बढऩे के साथ-साथ पानी का स्तर भी बढऩे लगा।
tunnel
कुछ दूर जाने के बाद पानी में इतनी ज्यादा गहराई मिली कि उन्हें मजबूरन एक छोटी नांव का सहारा लेना पड़ा। सुरंग में जगह-जगह पर कई चेम्बर बने हुए थे जो कि कमरे जैसा लग रहा था। डेनियल से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ये बात वाकई में हैरान करने वाली है। इस खोज से तो एक बात बिल्कूल साफ है कि आज भी ये दुनिया कई ऐसे रहस्यों और चीजों से भरी हुई है जिनसे कि हम अनजान है।
tunnel
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो