scriptखरीददारी कर घर जा रही गर्भवती महिला ने बीच राह बच्चे को दिया जन्म, बैग और बच्चा उठाया और चलती बनी! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

खरीददारी कर घर जा रही गर्भवती महिला ने बीच राह बच्चे को दिया जन्म, बैग और बच्चा उठाया और चलती बनी!

3 Photos
7 years ago
1/3
दक्षिणी चीन के युंफू प्रांत के ग्वांगदोंग शहर की एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के बीचो-बीच स्थित बाजार से एक प्रेग्नेंट महिला खरीददारी कर वापस आ रही थी कि तभी उसके साथ कुछ ऐसा ही गया जिसकी उम्मीद उसने सपने में भी नहीं की होगी। दरअसल यह महिला खरीददारी कर जब वापस घर लौट रही थी तो बीच रास्ते में ही उसने अपने बच्चे को जन्म दे दिया। हैरानी तो तब हुई जब महिला अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अपना सामान से भरा बैग और बच्चा दोनों को उठा कर चलती बनी।
2/3
यह सब वाकिया इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन इस दौरान किसी शख्स ने उस महिला का वीडियो बना लिया और सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर शेयर कर दिया। तब से यह विडियो फेसबुक पर छाया हुआ है।
3/3
ख़बरों के अनुसार महिला जब शोपिंग कर वापस अपने घर की ओर जा रही थी कि तभी बीच राह उसे लेबर पेन हुआ और वो सामान सडक पर रख झुक कर खड़ी हो गई। इसके कुछ ही देर के बाद महिला का नवजात बच्चा दुनिया में अपनी शानदार एंट्री मार चुका था।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.