scriptशरीर पर अचानक नजर आई लाल रंग की धारी, जांच में जो सामने आया वो होश उड़ा देने वाला था | A Shocking Incident parasites found living inside human | Patrika News

शरीर पर अचानक नजर आई लाल रंग की धारी, जांच में जो सामने आया वो होश उड़ा देने वाला था

Published: Sep 21, 2017 02:43:43 pm

Submitted by:

राहुल

हम में से अधिकतर लोग हमारे शरीर में लगने वाली वाली छोटी-मोटी चोटों को नजरअंदाज कर देते हैं

parasites found living inside human
हम में से अधिकतर लोग हमारे शरीर में लगने वाली वाली छोटी-मोटी चोटों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता कि ये मामूली सी नजर आने वाली चोटें हमारे लिए कितनी घातक साबित हो सकती हैं। शायद आपको इस बात का अंदाजा भी न हो कि हमारी चोटों के रास्ते से कुछ परिजीवी कीड़े हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
इंसान के शरीर में प्रवेश करने के बाद जिंदा रहने के लिए ये हमारी बॉडी पर ही निर्भर हो जाते हैं और अंदर ही अंदर हमें खाने लगते हैं। आज हम एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जब एक शख्स की बॉडी के अंदर से मकड़ी को बाहर निकाला गया था।
ऑपरेशन के लिए काटी गई स्किन के रास्ते घुसी मकड़ी…

यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहाँ रहने वाले 24 साल के डायलन थॉमस नाम के युवक के साथ साल 2014 में एक अजीबोगरीब घटना घटी थी। डायलन को एक दिन अचानक अपने पेट पर लाल रंग की धारी दिखाई दी, जोकि सामान्य नहीं थी। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर डायलन ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर्स को भी पहली नजर में यह मामला किसी कीड़े के काटने का लगा लेकिन जब उनके पेट में दर्द बढ़ने लगा तो उन्होंने जांच करवाई।
जांच रिपोर्ट्स में जो बात सामने निकल कर आई वो बेहद हैरान कर देने वाली थी। दरअसल डायलन के शरीर के अंदर एक ट्रोपिकल मकड़ी ने अपना घर बना लिया था। बाद में जांच में पता चला कि उनके ऑपरेशन के लिए काटे गए स्किन के जरिए ये मकड़ी उनकी स्किन के अंदर चली गई थी। बाद में ऑपरेशन के जरिए मकड़ी को बाहर निकाला गया।
parasites found living inside human
कीड़े ने पैर में किया छेद
ऐसा ही एक मामला यूके में भी सामने आया जहाँ रहने वाले मैथ्यू नाम के युवक के साथ कुछ ऐसी ही घटना घटित हुई। मैथ्यू जब काम के सिलसिले में अफ्रीका गया तो अकेला था लेकिन वहां से अकेले वापस नहीं आया। उसके पैरों के अंदर चिगो फ्ली नाम के कीड़े ने बच्चे दे दिए थे। जब उसने देखा तो पैरों के अंदर एक छेद दिखा। मैथ्यू ने तुरंत डॉक्टर्स को दिखाया जहां सर्जरी के जरिए उसके पैरों से लार्वा निकाले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो