scriptएक मच्छर के काटने से देखते ही देखते 60 किलो का हो गया पैर! अपने परिवार के लिए खुद को नासूर समझती है ये महिला! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

एक मच्छर के काटने से देखते ही देखते 60 किलो का हो गया पैर! अपने परिवार के लिए खुद को नासूर समझती है ये महिला!

4 Photos
7 years ago
1/4
ढाका: दुनियाभर में लोग कई तरह की दुर्लभ और दर्दनाक बीमारियों से पीड़ित हैं। कई बीमारियां तो ऐसी हैं जिन्हें सुनकर या देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं और कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनसे लोग पीड़ित तो होते हैं लेकिन गलत जानकारी के कारण उन्हें उस बीमारी का पता नहीं होता और उम्र भर किसी और बीमारी का इलाज ही कराते रहते हैं।
2/4
ऐसा ही एक मामला बांग्लादेश में सामने आया है जहाँ रहने वाली 40 वर्षीय रजिया बेगम एक अजीब बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के चलते रजिया के पैर का वजन 60 किलोग्राम हो चुका है। रजिया को जो बीमारी है उसका नाम एलेफन्तिस्सिस (Elephantiasis) है। इस बीमारी के कारण मरीज के ऊतकों में भयानक सूजन आ जाती है और अगर इसका इलाज न कराया जाए तो मरीज की मौत तक हो सकती है।
3/4
रजिया दो बच्चों की मां हैं। रजिया के दुसरे बच्चे के जन्म के साथ ही उन्हें इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। पहले उन्होंने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया लेकिन धीरे धीरे यह असामान्य होती गई। अब हालत यह है कि रजिया खुद को अपने परिवार के लिए बोझ समझने लगी हैं।
4/4
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मेडिकल कॉलेज में रज़िया का इलाज किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, ये मच्छर के काटने से शरीर में घुसने वाले Parasites से होता है। दुनियाभर में इस बीमारी से 120 मिलियन लोग ग्रस्त हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.